Bhola Paswan Shastri
बिहार

मनाई गई भोला पासवान शास्त्री का पुण्यतिथि

फतुहा। मां तारा उत्सव पैलेस गोविंदपुर फतुहा में भाजपा समर्थक मंच के द्वारा भोला पासवान शास्त्री (Bhola Paswan Shastri) की पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष शोभा देवी, संचालन शोभा कुमारी तथा मुख्य अतिथि शोभा अग्रवाल व डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह। शोभा देवी ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि भोला पासवान शास्त्री एक भारतीय राजनेता थे, जो 1968 और 1971 के बीच तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। भोला पासवान शास्त्री जी का बिहार के मुख्यमंत्री का कार्यकाल जून 1971 – जनवरी 1972
जून 1969 – जुलाई 1969 फरवरी 1968 – जून 1968 तक रहा। इनका जन्म 1914 बैरगच्ची, पूर्णिया जिला, बिहार में हुआ था।

Read Also: कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के प्रयास में कैलाश सत्यार्थी

मुख्य अतिथि शोभा कुमारी ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री (Bhola Paswan Shastri) एक बेहद ईमानदार और देशभक्त स्वतंत्रता सेनानी थे। वह महात्मा गांधी से प्रभावित होकर स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सक्रिय हुए थे। बहुत ही गरीब परिवार से आने के बावजूद वह बौद्धिक रूप से काफी सशक्त थे। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें तीन बार अपना नेता चुना और वह तीन बार अखंड बिहार के मुख्यमंत्री बनाये गये। मुख्य अतिथि होमियोपैथी अस्पताल के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह ने कहा कि उनका कार्यकाल निर्विवाद था और उनका राजनीतिक व व्यक्तिगत जीवन पारदर्शी था। इनकी ईमानदारी ऐसी थी कि मृत्यु के बाद बैंक खाते में इतने पैसे नहीं थे कि ठीक से श्राद्ध कर्म हो सके। बिरंची पासवान जो शास्त्री जी के भतीजे हैं। उन्होंने ही शास्त्री जी को मुखाग्नि दी थी। शास्त्री जी को अपनी कोई संतान नहीं थी।

राणा राजेन्द्र पासवान ने कहा कि विवाहित जरूर थे मगर पत्नी से अलग हो गये थे। इस अवसर अमिषा कुमारी, अनीता पाटनी,अनामिका अग्रवाल अनामिका पाण्डेय, पुजा कुमारी, अंकुश कुमार, प्रतिमा पाण्डे, जितेन्द्र मिस्त्री सत्येंद्र पासवान बब्लु साह, आदि मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.