वृक्षारोपण व कन्या पूजन कर मनाया जन्म दिवस।बहुत खुशी की बात है कि रमेश ओझा की सुपुत्री रुद्राक्षी बाबू का जन्मदिवस पर हर साल की तरह इस साल ...
बिहार

वृक्षारोपण व कन्या पूजन कर जन्म दिवस मनाना सराहनीय पहल : डॉ. आरएन सिंह

वृक्षारोपण व कन्या पूजन कर मनाया जन्म दिवस।  पटना, संवाददाता। बहुत खुशी की बात है कि रमेश ओझा की सुपुत्री रुद्राक्षी बाबू का जन्मदिवस पर हर साल की तरह इस साल भी अंतर ज्योति नेत्रहीन विद्यालय कुम्हरार प्रांगण में पौधारोपण व कन्या पूजन कर मनाया  गया।  प्रसिद्ध चिकित्सक व विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह, कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा, समाजसेवी राकेश वल्लभ, वार्ड पार्षद सतीश कुमार गुप्ता, जदयू प्रदेश सचिव पूजा एन शर्मा और कमाल परवेज, समाजसेवी महिला मिश्रा ने इस पहल की काफी प्रशंसा की।

 कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. आरएन सिंह, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार, पार्षद सतीश कुमार, उर्मिला मिश्रा, राकेश वल्लव, कमाल परवेज, पूजा एन शर्मा, दिवाकर पाठक, डॉ नम्रता आनंद, राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय में उपस्थित समस्त कन्याओं का कन्या पूजन किया गया,  साथ-साथ भोजन वितरण भी किया गया। सारे लोगों ने बच्चों की प्रतिभाओं की सराहना की और आगे के सर्वांगीण विकास के लिए अपना योगदान देने की बात कही।

Read also-ग्लोबल राइजिंग स्टार अवॉर्ड से नवाजे गये गायक अभिनेता देवराज मुन्ना

  सबसे रोचक बात कि सारे पौधे  को अलग-अलग लोगों द्वारा गोद भी लिया गया, जिससे उसकी सही तरीके उसकी देख रेख भी हो सके। यह पहल भी प्रशंसनीय है। कार्यक्रम में आकाश वर्मा, सम्पन्नता वरुण, पूजा साहा, पंकज कुमार, प्राचार्य गीता, अनिल सिंह, हिमांशु कुमार सुशांत सिंह, कार्तिक कुमार,रीतिक यादव, प्रियेश कुमार के साथ-साथ काफी संख्या में पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। वृक्षारोपण व कन्या पूजन का साथ जन्मदिन मनाने का यह एक अनोखा तरीका था, जो सभी को पसंद आया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.