Corona
बिहार

Corona से मरे लोगों की मुआवजा की लड़ाई लड़ेगी जाप :- राघवेंद्र सिंह कुशवाहा

पटना,संवाददाता। जन अधिकार पार्टी (लो) Corona से मृतकों की सूची अपने पंचायत संगठन के माध्यम से एकत्र कर उनको चार लाख मुआवजा देने की मुकम्मल लड़ाई लड़ेगी।राज्य सरकार कोरोना से मरने वाले वास्तविक संख्या के साथ काफी छेड़छाड़ कर रही है।जन अधिकार पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने पंचायतों एवं वार्डों में जाकर ऐसे लोगों की भी सूची तैयार करेंगे जिनकी मृत्यु Corona के लक्षण के कारण हुई है और सरकार उस का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं जारी कर रही है। उक्त बातों का जिक्र आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने विभिन्न जिला के अलग-अलग संपन्न वर्चुअल बैठक में की।

Read Also: ” सामाजिक न्याय सदभावना दिवस ” के रूप में मनाया गया Lalu Yadav का जन्मदिन

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित पंचायत स्तर तक बिहार सरकार की अर्थी जुलूस निकालकर सरकार की नाकामी को उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की रिहाई होने तक सभी पंचायतों में “मेरा पूरा परिवार पप्पू यादव के साथ”, झाड़ू जुलूस, राष्ट्रपति को पत्र लिखने का अभियान जारी रहेगा।

Get latest updates on Corona

उन्होंने कहा कि आज की अलग अलग वर्चुअल बैठक में वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बेगूसराय जिला के साथियों ने भाग लिया। इन बैठकों में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रुप में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार बुलगानिन, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह व राजेश रंजन पप्पू भी उपस्थित थे।इन जिलों के संगठन प्रभारी क्रमशः वरुण सिंह, अभिजीत सिंह, दिलीप यादव, मुक्तेश्वर सिंह ने भी संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इन जिलों के संगठन के अध्यक्ष क्रमश: पप्पू कुमार, एहतेशामुल हक, प्रमोद राय, मनीष यादव व संजय कुमार ने जल्द ही संगठन का विस्तार बूथ लेवल तक करने की बात स्वीकारी।इन सभी नेताओं ने श्री यादव की रिहाई होने तक लगातार चरणबद्ध आंदोलन चलाने का अपना संकल्प दोहराया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.