chhapra shankhnad yatra
बिहार

छपरा – शंखनाद यात्रा में कायस्थों की एकजुटता पर चर्चा, दिल्ली जाने का लिया संकल्प

छपरा में शंखनाद यात्रा आयोजित, कायस्थ महासम्मेलन दिल्ली जाने का लिया गया संकल्प। छपरा,प्रखर प्रणव। सारण की धरती आजादी के समय में भी कायस्थ की उपस्थिति और योगदान से भरपूर रही है। इतिहास गवाह है कि सारण ने कई कायस्थ विभूतियां दी है। ऐसे में कायस्थों का अंतरराष्ट्रीय संगठन ग्लोवल कायस्थ कांफ्रेंस की शंखनाद यात्रा को यहां पहुंचना गौरव की बात है। ये बातें आज छपरा में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के द्वारा आयोजित शंखनाद यात्रा कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में संस्था के ग्लोवल अध्य्क्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कही। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता छपरा जिला के जिलाअध्यक्ष मुकेश सिन्हा कर रहे थे।

Read Also-गोपालगंज :शंखनाद यात्रा में कायस्थों की हुंकार– अब नहीं सहेंगे राजनीति में उपेक्षा

 उन्होंने कहा कि हम कायस्थों को अपनी एकजुटता एकबार फिर से दिखानी होगी, ताकि हमें कोई भी किसी भी मामले में इग्नोर न कर सके। हम किसी से कम नहीं है, हमें अपनी योग्यता और क्षमता की बदौलत हर क्षेत्र में अपना स्थान हासिल करना होगा। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि हमें अपनी एकता कायम करने की।

मौके पर कार्यक्रम में जिले के द्वारा पूर्व में आयोजित प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी को भी पुरस्कृत किया साथ ही कोविड-19 एंडेमिक मैं अच्छा कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया सम्मानित किए जाने वाले सदस्य प्रमुख रूप से सदस्यों ने अभिषेक अरुण प्रभात कुमार हिमांशु संजय कुमार विकास कुमार सुरभीत दत्त विद्या भूषण श्रीवास्तव धनंजय कुमार आदि थेमौके पर जिला ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के कोर कमिटी के सभी विभागों के सम्मानित अध्यक्ष कार्यकारिणी के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

watch it also –Your AURA Changes COLOR When You’re In LOVE || Your Aura When You’re In Love

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस सारण की ओर से सारण की धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नम्रता आनंद,राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारी गण का अभिनंदन GKC  सारण टीम व कायस्थ परिवार के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जीकेसी सारण के महाससिव सुरभित दत्त, कोषाध्यक्ष प्रभात किरण हिमांशु, सचिव धनंजय कुमार आईटी अध्यक्ष अभिजीत विशेष सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त अभिषेक अरुण व साकेत ने मंच संचालन किया। बैनर पोस्टर आदि की जिम्मेवारी अजितीश ने अपने कोष से किया। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष धनंजय कुमार श्रीवास्तव विकाश कुमार, किशोर कुमार, संजय श्रीवास्तव, विकाश श्रीवास्तव, संकेत किरण अंशु, आलोक रंजन अधिवक्ता प्रकोष्ठ अध्यक्ष दुर्गेश बिहारी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी महथी भूमिका अदा की।

इस मौके पर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के संस्थापक एवं ग्लोबल अध्यक्ष जननायक राजीव रंजन प्रसाद को जदयू पार्टी में उनके कार्य को देखते हुए राष्ट्रीय सचिव के पद से नवाजे पर सभी सदस्यों ने बधाई दी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.