संविधान सभा के अध्यक्ष और देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र बाबू की जयंती पर छपरा समेत कई जगहों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया ...
बिहार

छपरा- जयंती पर माल्यार्पण के साथ याद किये गए राजेंद्र बाबू

छपरा/सारण, प्रखर प्रणव। संविधान सभा के अध्यक्ष और देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र बाबू की जयंती पर छपरा समेत कई जगहों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सबसे मुख्य कार्यक्रम शहर के ह्रदय स्थल राजेन्द्र चौक, नगर पालिका चौक, पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सारण के जिलाधिकारी राजेश मीणा,एसपी संतोष कुमार के साथ डीडीसी समेत जिले के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 राजेन्द्र बाबू की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में राजेन्द्र स्मारक भवन पर सबसे पहले राष्ट्र ध्वजारोहण किया गया।और तिरंगे को सलामी दी गयी। उसके बाद जिले के वरीय अधिकारियों और राजेंद्र स्मारक समिति के अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद सिंह विद्वान जी, पूर्व सारण जिला परिषद अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद विकल, वरीय कांग्रेस नेता जयराम सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने राजेंद्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Read also- तीसरा मोर्चा अपनी पहचान जरूर बनाएगाःनिखिल कुमार

 वहीं पहली बार इस कार्यक्रम में भाग ले रहे सारण के नए जिलाधिकारी राजेश मीणा ने सबसे पहले राजेंद्र स्मारक समिति के सबसे बुजुर्ग सदस्य और अध्यक्ष कामेश्वर सिंह विद्वान से प्रतिमा स्थल की पूरी जानकारी ली क्योंकि इसी प्रतिमा के ऊपर से डबल डेकर पुल का निर्माण किया जाना है। इस मौके पर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.