कोरोना काल में फ्रंटलाइनरों वर्करों की भूमिका अहम होती है। ऐसे में नगर परिषद की मुख्य पार्षद रूपा कुमारी ने बुधवार को अपने आवास पर नगर परि...
बिहार

मुख्य पार्षद ने फ्रंटलाइनरों को गर्म वस्त्र, सैनिटाइजर और मास्क देकर किया सम्मानित

  फतुहा, संवाददाता। कोरोना काल में फ्रंटलाइनरों वर्करों की भूमिका अहम होती है। इसी के मद्देनजर फतुहा नगर परिषद की मुख्य पार्षद रूपा कुमारी ने बुधवार को अपने आवास पर नगर परिषद के सफाईकर्मियों (फंटलाईन वर्करों) को गर्म वस्त्र, सैनिटाइजर और मास्क का वितरण कर सम्मानित किया।

 इस अवसर पर उन्होंने फ्रंटलाइन वर्करों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सफाई और स्वच्छता से हमारा स्वस्थ्य सही और तंदुरुस्त रहता है। और हमारे आसपास की यह सफाई सफाइकर्मी ही करते रहते हैं, इसलिए समय समय पर इस तरह इन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित करना आवश्यक है।

Read also- 14 जनवरी को चित्रगुप्त की पुण्यतिथि पर जीकेसी की होगी साहित्यिक प्रस्तुति

  इस अवसर पर मुख्य पार्षद रूपा कुमारी, समाजसेवी टुनटुन यादव एवं पूर्व उपाध्यक्ष संजय गोप ने सभी फ्रंटलाइन वर्करों का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन्हीं फ्रंटलाइनरों की सेवा के बदौलत ही नगर परिषद फतुहा सफाई में न०-1 बना है। इनकी कार्यों की जितनी में प्रशंसा किया जाय वह कम है।

Get Corona update here

  इस मौके पर समाजसेवी सुधीर यादव, वार्ड पार्षद जयप्रकाश यादव, संतोष कुमार चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद, प्रतिनिधि कारू कुमार, संजीत कुमार, रंजना गुप्ता समेत कर्ई लोग मौजूद थे। इस अवसर पर सभी फ्रंटलाइन वर्कर सम्मानित होकर प्रसन्न दिखे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.