राष्ट्रपति के सम्मान में सांस्कृतिक काक्रर्यम सह भोज। बिहार विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद...
बिहार

राष्ट्रपति के सम्मान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

राष्ट्रपति के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह भोज। पटना,संवाददाता। बिहार विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम-सह रात्रि भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में देश की प्रथम महिला सविता कोविंद भी उपस्थित थीं।

महामहिम राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा एवं बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने महामहिम राष्ट्रपति का अभिवादन कर उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति के सम्मान में सांस्कृतिक सम्मान

Read also- 25 अक्टूबर को होगा लाल बहादुर शास्त्री सम्मान 2021 का आयोजन

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ विपिन मिश्रा एवं अमरनाथ झा द्वारा शंखवादन कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वाति सिन्हा ने दुर्गा स्तुति पर आधारित कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। ध्रुपद गायक मल्लिक बंधुओं प्रशांत मल्लिक एवं निशांत मल्लिक ने शास्त्रीय संगीत का समां बांधा। स्वर कोकिला पद्म भूषण, प्रख्यात लोग गायिका शारदा सिन्हा ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

 इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्य सरकार के अन्य मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण, पूर्व सांसदगण, पूर्व विधायकगण, पूर्व विधान पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव सहित अन्य अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.