मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कोशी, गंडक एवं गंगा नदियों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वे कर जायजा लिया और अधिकारियों को बाढ़ प्रभ...
बिहार

मुख्यमंत्री ने कोशी, गंडक और गंगा नदियों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया एरियल सर्वे

अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
जिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने में कठिनाई हो रही है, उन क्षेत्रों में फूड पैकेट्स और राहत सामग्री को वायुसेना की मदद से पीड़ित परिवारों तक एयर ड्रॉप कर पहुंचायी जाय-मुख्यमंत्री।

पटना,संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कोशी, गंडक एवं गंगा नदियों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वे कर जायजा लिया और अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाये जाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जल संसाधन विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहे और लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर की जिलाधिकारी सतत् निगरानी करते रहें। उन्होंने कहा कि अभियंतागण पूरी तरह अलर्ट रहें और वरीय पदाधिकारी स्थल पर कैंप करते रहें। आपदा प्रबंधन विभाग सतत् अनुश्रवण करते रहे कि और क्या-क्या करने की जरूरत है ताकि लोगों को कोई दिक्कत न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव संचालन, पॉलिथिन शीट्स, राहत सामग्री की उपलब्धता एवं उसका वितरण, दवा, पशुचारा, बाढ़ आश्रय स्थल, सामुदायिक रसोई, ड्राई राशन पैकेट्स/फूड पैकेट्स, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र आदि की पूरी व्यवस्था रखें और लोगों को सभी प्रकार की राहत पहुँचायें। जिन क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने में कठिनाई हो रही है, उन क्षेत्रों में फूड पैकेट्स और राहत सामग्री को वायुसेना की मदद से पीड़ित परिवारों तक एयर ड्रॉप कर पहुंचायी जाये।

इसे भी पढ़ें- Bihar RERA ने देश में पहली बार जारी किया कंपनियों और प्रमोटर का QR Code- डा. विवेक कुमार सिंह

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जहां लोग तटबंध पर शरण लिये हुये हैं, वहां पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था, अस्थायी शौचालय एवं अन्य जरूरी सुविधायें उपलब्ध करायें। कम्युनिटी किचेन में भोजन की समुचित व्यवस्था रखें और साफ-सफाई का ध्यान रखें। तटबंध पर शरण लेनेवाले लोग आसपास के ही है इसलिये उनके आवागमन हेतु नाव की सुविधा भी उपलब्ध करायें ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

इसे भी पढ़ें-बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का सदस्यता अभियान होगा शुरु

उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में चिकित्सा की समुचित व्यवस्था रखें। पशु चारा के साथ-साथ पशुओं की इलाज की भी पूरी व्यवस्था रखें। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *