बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश ...
बिहार

कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

पटना, संवाददाता। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पंडित बिरजू महाराज ने कथक नृत्य शैली को पूरे विश्व में पहचान दिलाई। उन्हें इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए वर्ष 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। आपको बताते चलें कि कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का निधन कल हर्ट अटैक से हो गया है। वे विशव के जाने माने कथक नर्तक और कथक गुरू थे।

Read also-शराब माफिया को जब देंगे टिकट, कैसे लागू होगी शराबबंदी : pappu yadav

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कथक सम्राट बिरजू महाराज को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। साल 2012 में ‘विश्वरूपम’ फिल्म में डांस कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Corona update here 

उनके निधन से भारतीय नृत्य कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह शोक संवेदना ट्वीट कर व्यक्त किया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद को आइसोलेट कर लिया था।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.