Jagannath Pahadia
बिहार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बिहार के पूर्व राज्यपाल Jagannath Pahadia के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक-संवेदना

पटना, संवाददाता।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बिहार के पूर्व राज्यपाल Jagannath Pahadia के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक-संदेश में कहा है कि स्व पहाड़िया एक प्रख्यात राजनेता थे।वे 03 मार्च 1989 से 02 फरवरी 1990 तक बिहार के राज्यपाल रहे थे।

Read Also: बिहार के पूर्व राज्यपाल Jagannath Pahadia के निधन पर पं गणेश कांत झा ने किया शोक व्यक्त

स्व पहाड़िया बेहद मृदुभाषी, मिलनसार एवं लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।उन्होंने लम्बे समय तक मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं केन्द्रीय मंत्री के रूप में देश की सेवा की थी। उनके निधन से पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

Get latest updates on Corona

स्व. Jagannath Pahadia के सम्मान में बिहार सरकार ने आज दिनांक 20 मई को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.