Covid
बिहार

‘Yaas’ चक्रवाती तूफान से हुई मौत पर मुख्यमंत्री व्यक्त की अपनी शोक संवेदनाएँ

पटना, संवाददाता।राज्य में ‘Yaas’ चक्रवाती तूफान से दरभंगा में एक, बांका में एक,मुंगेर में एक, बेगूसराय में एक, गया में एक,भोजपुर में एक और पटना में एक व्यक्ति की मृत्यु पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Read Also: रिलीज के साथ सुर्खियों में आया सुपर स्टार खेसारीलाल यादव का गाना ‘dj lagaake gariyaib sanam’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं।मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अविलम्ब अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने ‘Yaas’ चक्रवाती तूफान में बेगूसराय के चार, बांका के एक और गया के एक घायल व्यक्ति के समुचित इलाज का निर्देश दिया है और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Get latest updates on Corona

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.