नेहरू जयंती पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि ।भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर पटना रेलवे स्टेशन के सामने ...
बिहार

नेहरू जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नेहरू जयंती पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि । पटना, संवाददाता। 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर पटना रेलवे स्टेशन के सामने गोलम्बर परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में देशभर में मनाया जाता है। यह सर्वविदित है कि जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहा करते थे।

 इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read also- युवा वर्ग से जुड़ने के लिए हमें बहुत तेज परिवर्तन की आवश्यकता है: डॉ. राजीव मिश्रा

  इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन एवं देशभक्ति गीतों का मनभावन गायन भी प्रस्तुत किया गया। मौके पर जवाहर लाल नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर भी चर्चा की गई।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.