खान एवं भूतत्व विभाग की समीक्षा करते मुख्यमंत्री
बिहार

मुख्यमंत्री ने की खान एवं भूतत्व विभाग की समीक्षा, दिए कई निर्देश

पटना, संवाददाता।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में खान एवं भूतत्व विभाग की समीक्षा आज की। खान एवं भूतत्व विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर ने विभाग में किये जा रहे कार्यों की स्थिति की जानकारी दी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार से झारखण्ड के अलग होने के बाद बालू को ही राजस्व का एक मुख्य स्रोत माना जाता था। सरकार में आने के बाद हमलोगों ने सभी क्षेत्रों में विकास का काम किया है, जिससे राजस्व के कई स्रोत बढ़े हैं।

  उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बालू आसानी से उचित कीमत पर प्राप्त हो सके, इसके लिये विभाग सतत् अनुश्रवण करे, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकी संतुलन को ध्यान में रखते हुये सारे कार्य किये जायें। बिहार में ऐतिहासिक, पुरातात्विक महत्व के पहाड़ों को संरक्षित रखना है।

इसे भी पढ़ें सोनपुर मेले के आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता ओम कुमार सिंह

 मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग अवैध खनन पर कठोरता से अंकुश लगाये और इसमें संलग्न लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अभी हाल में विभाग ने इस संबंध में व्यापक कार्रवाई की है।

 बैठक में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, खान एवं भूतत्व मंत्री  जनक राम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त आमिर सुबहानी, अपर मुख्य सचिव वित्त एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, खान एवं भूतत्व विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

पटना, संवाददाता।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में खान एवं भूतत्व विभाग की समीक्षा आज की। खान एवं भूतत्व विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर ने विभाग में किये जा रहे कार्यों की स्थिति की जानकारी दी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार से झारखण्ड के अलग होने के बाद बालू को ही राजस्व का एक मुख्य स्रोत माना जाता था। सरकार में आने के बाद हमलोगों ने सभी क्षेत्रों में विकास का काम किया है, जिससे राजस्व के कई स्रोत बढ़े हैं।

  उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बालू आसानी से उचित कीमत पर प्राप्त हो सके, इसके लिये विभाग सतत् अनुश्रवण करे, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकी संतुलन को ध्यान में रखते हुये सारे कार्य किये जायें। बिहार में ऐतिहासिक, पुरातात्विक महत्व के पहाड़ों को संरक्षित रखना है।

watch it also –Your AURA Changes COLOR When You’re In LOVE || Your Aura When You’re In Love

 मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग अवैध खनन पर कठोरता से अंकुश लगाये और इसमें संलग्न लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अभी हाल में विभाग ने इस संबंध में व्यापक कार्रवाई की है।

 बैठक में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, खान एवं भूतत्व मंत्री  जनक राम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त आमिर सुबहानी, अपर मुख्य सचिव वित्त एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, खान एवं भूतत्व विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.