मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नेहरु पथ स्थित पुनाईचक के समीप नवनिर्मित नेहरू पार्क में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पंडित जवाहरलाल नेहरु
बिहार

मुख्यमंत्री ने ,नवनिर्मित नेहरू पार्क में पंडित नेहरु की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना, संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नेहरु पथ स्थित पुनाईचक के समीप नवनिर्मित नेहरू पार्क में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुनर्स्थापित प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अनावरण के पश्चात मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित नेहरु पार्क का भ्रमण किया। भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस पार्क प्रांगण में सघन वृक्षारोपण का कार्य कराएं ताकि यह ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित हो सके। वृक्षारोपण के कार्य में आवश्यकतानुसार ‘मियावाकी पद्धति’ को भी अपनायें। इस पार्क का निर्माण काफी सुंदर ढंग हुआ है।

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में भवन निर्माण विभाग के सचिव सह पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को पंडित जवाहरलाल नेहरु द्वारा लिखित पुस्तक ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया का हिंदी और अंग्रेजी संस्करण भेंट किया।

 इस अवसर पर वित्त, वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह पटना प्रमण्डल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष पराशर सहित अन्य वरीय अधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।.

इसे भी पढें- शायरों का कुंभ- साहित्य संगम “गंगा किनारे ग़ज़ल पुकारे” का हुआ शुभारंभ

 कार्यक्रम के पश्चात् पत्रकारों से बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पथ का नामकरण हमलोगों ने नेहरु पथ किया है। अब लोग इसको नेहरु पथ के नाम से ही जानते हैं। पटना जंक्शन पर नेहरु जी की जो प्रतिमा थी, वहां फ्लाई ओवर बन जाने के बाद ठीक नहीं लग रहा था। हमलोगों ने तय किया कि नेहरु पथ पर ही प्रतिमा को पुनस्थापित किया जाए और आज कर दिया गया है। नई पीढ़ी के लोग इसको देखेंगे, यहां घूमेंगे। इस पार्क में ठीक ढंग से वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके बगल के एरिया को भी ठीक ढंग से विकसित किया जाएगा। सघन वृक्षारोपण और वाटर बॉडी विकसित किया जायेगा ताकि लोग यहाँ छठ भी कर सकें। यह क्षेत्र देखने में काफी सुंदर लगेगा।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

तृणमूल कॉंग्रेस के एक मंत्री द्वारा राष्ट्रपति पर असंसदीय टिप्पणी के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये गलत है। यह तो आश्चर्य की बात है, कैसे कोई ऐसा बोल सकता है। राष्ट्रपति पर कुछ भी बोलना उचित नहीं है।

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में जदयू के उम्मीदवार बनाए जाने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महागठबंधन के लोग आपस में निर्णय लेकर उम्मीदवार की घोषणा कर चुके हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.