खिलखिलाहट, रेनबो होम, राजवंशी नगर, पटना के अनाथ बच्चों ने आरा गार्डन रेसिडेंसी के बच्चों और परिवार के लोगों के साथ मिल कर क्रिसमस के आयोज...
बिहार

आरा गार्डन रेसिडेंसी के बच्चों ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस

 पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। खिलखिलाहट, रेनबो होम, राजवंशी नगर, पटना के अनाथ बच्चों ने आरा गार्डन रेसिडेंसी के बच्चों और परिवार के लोगों के साथ मिल कर क्रिसमस के आयोजन में जम कर नाच, गानों के साथ धमाल मचाया।

 उक्त अवसर पर अतिथि के रूप में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार भोला नाथ एवं यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली, बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर ने अपने-अपने संबोधन में कहा कि खास कर समाज के ऐसे अनाथ और वंचित बच्चों के संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ को लेकर सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं समाज के लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे बच्चों के सर्वांगिण विकास में जहां तक हो सहयोग करना चाहिए।

 आरा गार्डन रेसिडेंसी कमिटी की ओर से बच्चों को दिनचर्या के सामान भी दिया गया। रेनबो होम के सचिव साकेत ने संस्था के बारे में विस्तृत जानकारी देते कहा कि पटना करीब 22 हजार अनाथ बच्चे हैं, जिसके जीवन को संवारने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और भाजपा के नेताओं से राजद ने किया सवाल

  आरा रेजिडेंशियल गार्डन कमिटी के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष डीएन सिन्हा, सचिव डा. दयानिथि शर्मा, एमसी चौबे, राजीव कुमार, राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से भरोसा दिलाया कि ऐसे बच्चों के लिए प्रत्येक महीना सहयोग राशि देने के साथ एक बच्चे पर शिक्षा मद में होने बाला खर्च की राशि भी दी जाएगी।

 उक्त अवसर पर रेनबो होम के बच्चे मनीषा, अमिता, रचना, राधिका, विभा, पिंकी, खुशबू आदि ने एक से बढ़ कर एक रंगारंग मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सब का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या एवं अरुणा सिंह संयुक्त रूप से कर रहे थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.