पटना स्थित  आरएन अकादमी के बच्चों ने गुरुवार को सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस समारोह मनाया। पूजन कार्यक्रम के बाद बच्चों ने संगीत- नृत्य...
बिहार

आरएन अकादमी के बच्चों ने  मनाया गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा

पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। पटना स्थित  आरएन अकादमी के बच्चों ने गुरुवार को सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस समारोह मनाया। पूजन कार्यक्रम के बाद बच्चों ने संगीत- नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत अभिषेक के भाषण से हुई।कार्यक्रम में आरएन अकादमी के साथ शिशु निकेतन के बच्चों ने भी भाग लिया।

 कार्यक्रम में प्रचंड…, “जलवा- जलवा”, “भारत अनोखा राग है…”  जैसे देश भक्ति गानों पर  बच्चे-बच्चियों के नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में अभिषेक, जोया, आशुतोष, सौरव, मुस्कान, ज्योति, आमना, आयुष अमन आदि ने भाग लिया।

Read also- सहयोग समृद्धि फाउंडेशन की पहल पर दिव्यांग महिलाओं को एसबीआई ने दिया जरूरी उपकरण

आरएन अकादमी की शिक्षिका रीता समदर्शी ने कहा कि अपना संविधान लागू करने के बाद से हमारा देश विकास के क्रम में तेजी से बाजारवादी संस्कृति की ओर जा रहा है, जो हमें आर्थिक गुलामी की ओर ले जा रहा है। यह चिंता का विषय है।

इसे भी पढ़ें- महाशिवरात्रि 2023 : जानें कब है मुहूर्त और क्या है पूजा विधि

 वहीं शिशु निकेतन की प्राचार्या सुषमा चौधरी ने कहा कि अपने को स्वतंत्र गणराज्य घोषित करने के बाद से हमारे देश मे काफी बदलाव आया है। यह सच है कि विकास के लिए बदलाव जरूरी है, लेकिन बदलाव अगर सकारात्मक से अधिक नकारात्मक हो तो वह हमें विनाश की ओर ही ले जाएगा। दुर्भाग्यवश हमारे देश मे हाल के 20-25 वर्षों में नकारात्मक विकास अधिक हुआ है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.