Go Green Project
बिहार

गो ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत बच्चों ने किया पौधरोपण

पटना,संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के Go Green Project के तहत पर्यावरण सप्ताह के चौथे दिन आज पटना से सटे चंडासी गांव में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुखद बात यह रही कि इस कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने भाग लिया और पौधरोपण किया और 100 से अधिक वृक्ष लगाए।
Go Green Project कार्यक्रम की अच्छी बात यह रही कि छोटे-छोटे बच्चों ने कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया और कहा कि अगर हमसब को कोरोना से बचना है तो गो ग्रीन अभियान को अपनाना होगा।

बक्सवाहा जंगल की कटाई के विरोध में उठाई आवाज़

साथ ही बच्चों ने पेड़ से लिपट कर प्रधानमंत्री से यह अपील की कि हमें हीरा नहीं हरियाली चाहिए। यह अपील बक्सवाहा के जंगल की कटाई के विरोध में थी। सर्वविदित है कि हीरे की खान के लिए मध्य प्रदेश में बक्सवाहा के जंगलों को धरल्ले से काटा जा रहा है।

बच्चों ने नारा भी दिया ककि न काटा जाए पेड़, लगाया जाए पेड़। इस महामारी ने छोटे छोटे नन्हे हाथ को भी पौधा लगाना सिखा दिया। इस कार्यक्रम की अगुवाई बिहार की ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की प्रदेश अध्यक्ष एवं दीदी जी फाउंडेशन के संस्थापिका डॉ नम्रता आनंद कर रही थी। मौके पर डॉ नम्रता आनंद ने कहा कि जीकेसी के प्रबंध न्यासी रागनी रंजन प्रसाद के गो ग्रीन अभियान के तहत पेड़ों को काटने का विरोध और वृक्षारोपण अभियान को बढ़ावा देने के लिए समाज में जागरूकता लाना गो ग्रीन का मुख्य लक्ष्य है।

बच्चों ने पेड़ों से लिपट कर कहा मुझे हीरे नहीं, हरियाली चाहिेए

नम्रता ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के लिए यह आवश्यक है कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पर्यावरण की रक्षा के लिए लोग आगे आकर सतत और सार्थक प्रयास करें। आज छोटे-छोटे बच्चों ने यह संदेश दिया कि हम सबको अपने अपने स्तर से पेड़ों को लगाना होगा और पेड़ों को बचाना होगा। जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा पर्यावरण संरक्षण पूरे विश्व के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ता तापमान, ग्लेशियरों का पिघलना,जल संकट,चक्रवात, बाढ़ और सूखा आदि आपदाएं पर्यावरण विनाश का ही दुष्परिणाम है। इस सब पर काबू पाने का एक ही उपाय है वृक्षों की कटाई बंद की जाए और ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण किए जाएं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.