चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के तत्वावधान में चित्रगुप्त पूजन उत्सव की पूर्व संध्या पर आगामी 5 नवंबर को पटना सिटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान अलंकरण
बिहार

सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह करेगा चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान

पटना,रंजना कुमारी। चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के तत्वावधान में चित्रगुप्त पूजन उत्सव की पूर्व संध्या पर आगामी 5 नवंबर को पटना सिटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि 6 नवम्बर को चित्रगुप्त पूजा का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है । और यह सम्मान समारोह चित्रगुप्त पूजा की पूर्व संध्या पर आयोजित किया जा रहा है।

 चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान द्वारा आयोजित समारोह का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद करेंगे। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। अध्यक्षता पद्मश्री डॉ गोपाल प्रसाद सिन्हा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में विधायक नंदकिशोर यादव, अरुण कुमार सिन्हा,  मेयर सीता साहू, कवि सत्यनारायण सहित कई लोग शामिल होंगे।

Read also- मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों का किया निरीक्षण

इस अवसर पर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए कलमजीवियों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी संस्थान के प्रधान सचिव कमलनयन श्रीवास्तव ने आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है। कमलनयन श्रीवास्तव ने बताया कि अलग अलग क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त कर चुके लोगों को इस सम्मान अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।साथ में दर्शकों के लिए मनोरंजक कार्यक्रम भी होंगे।

watch also– https://www.youtube.com/watch?v=3D3ukT9hrbc

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.