रेलवे कॉलोनी दानापुर के चित्रांश परिवार की ओर से "चित्रांश मिलन समारोह" का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में ग्लोवल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेस...
बिहार

पटना में आयोजित हुआ चित्रांश मिलन समारोह

पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। रेलवे कॉलोनी दानापुर के चित्रांश परिवार की ओर से “चित्रांश मिलन समारोह” का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में ग्लोवल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया गया था।

यह ” चित्रांश मिलन समारोह ” का  आयोजन जीकेसी ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद कीपहल पर पटना जंक्शन के स्टेशन मैनेजर सुजीत कुमार के सफल प्रयास से संपन्न हुआ। चित्रांश परिवार की ओर से सुरेश चंद्रा, सूर्य प्रकाश, राकेश कुमार, मनीष चंद्रा सहित 100 से अधिक अधिकारी शामिल थे। 

कार्यक्रम के बाद दीपक अभिषेक ने बताया कि उपस्थित अधिकारियों की संख्या जीकेसी के लिए एक नई ऊर्जा का काम करेगी। उन्होंने कहा कि ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के दिशा निर्देश में जीकेसी टीम 24/7 लगातार काम कर रही है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) से जुड़ने का आवाहन किया।

Read also- बिहार में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो : के. विक्रम राव

मंच संचालन अजय अम्बस्ठ कर रहे थे। उक्त अवसर पर कार्यक्रम में जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेपॉफ अनुराग श्रीवास्तव, बिहार सह प्रभारी अनुराग समरूप, बिहार प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निलेश रंजन और कला संस्कृति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अजय अम्बस्ठ शामिल थे।

Get Corona update here

इस मौके पर सुजीत कुमार को बिहार प्रदेश चेपॉफ का अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की गई।वहां उपस्थित सभी चित्रांशों ने ताली बजाकर इस घोषणा का स्वागत किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.