शहर के फैक्ट्री मोड़ स्थित चर्च में भी
बिहार

फतुहा में क्रिसमस की धूम, बच्चों ने मनाया क्रिसमस डे

शहर में रही क्रिसमस की धूम फतुहा, संवाददाता। हर साल की तरह घस साल भी फतुहा में क्रिसमस की बड़ी धूम रही। चर्च से लेकर स्कूल और चौक चौराहों पर क्रिसमस की झलक देखने को मिलती रही। शहर के फैक्ट्री मोड़ स्थित चर्च में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से चर्च में जाकर अपनी प्रार्थनाएं की।

चर्च को को भी क्रिसमस के अवसर पर काफी सुंदर ढंग से सजाया गया था। भगवान यीशु मसीह के जन्म की झांकी का आकर्षक प्रदर्शन किया गया था।। चर्च में श्रद्धालुओं ने कैंडल जलाकर प्रभू यीशु को याद किया। चर्च के पास मेले जैसा माहौल बन गया था।

watch it also- https://www.youtube.com/watch?v=jpAHFxrgZcA&feature=youtu.be

  दूसरी ओर भिखुआ स्थित न्यू अनुपम विद्या केंद्र के छात्र-छात्राओं ने फतुहा चर्च में कैंडल जलाकर क्रिसमस डे मनाया। इस अवसर पर बच्चों के बीच टाफियां बगैरह भी वितरित किए गए। बच्चों को स्कूल के शिक्षकों द्वारा क्रिसमस और ईसा मसीह के बारे में अलग से और विस्तार से जानकारी दी गई।

Read also मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

   मौके पर विद्यालय के व्यवस्थापक रवि, शिक्षक विपिन कुमार, अंकित कुमार, बिट्टू कुमार, प्रिंस कुमार, सुधा देवी, नीतू कुमारी, गुड़िया देवी, नेहा कुमारी, सन्नी कुमार, राजीव कुमार उपस्थित रहे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.