गव्य विशेषज्ञ यमुना चौधरी की पुण्यतिथि। बिहार कलाश्री पुरस्कार परिषद् और बिहार कला व सांस्कृतिक विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 38...
बिहार

गव्य विशेषज्ञ यमुना चौधरी की पुण्यतिथि पर सह सम्मान सह सांस्कृतिक समारोह

पटना, संवाददाता। गव्य विशेषज्ञ यमुना चौधरी की पुण्यतिथि। बिहार कलाश्री पुरस्कार परिषद् और बिहार कला व सांस्कृतिक विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 38 वी वर्ष बिहार कलाश्री, बिहार पत्रकारश्री,रत्न/ शिरोमणि सम्मान समारोह 2022 का आयोजन स्थानीय गर्दनीबाग स्थित राजपूताना गली मातृ उद्बोधन आश्रम बलराम बाबा के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया। मुख्य अतिथि बिहार नागरिक परिषद के पूर्व महामंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह थे।

 स्वागत भाषण बाबा बलराम सिंह आश्रम के संस्थापक सचिव सौरभ सिंह ने की, सात ही सभी आगंतुक कलाकारों,पत्रकारों एवं विभिन्न जिलों से आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।

 इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस अवसर पर प्रस्तुत किया गया।

  उद्घाटन करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार कला की उर्वरा शक्ति काफी विकसित है और यहां के कलाकार,पत्रकारों और लोगों में जो ऊर्जा है उससे हमारे बिहार का विकास संभव है।

स्वर्गीय यमुना चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, डॉक्टर पूनम सिन्हा, सत्यजीत कुमार,पत्रकार आकाश कुमार, राकेश बिहारी, रवि रंजन कुमार, विनोद पंडित, सोनी गुप्ता और उनके पुत्र विश्वमोहन चौधरी संत प्रमुख थे।

इस अवसर पर शालिनी गुप्ता,मानसी कुमारी, हिमांशु कुमार, सृष्टि संगीत, अलीजा बानो कुरेशी और रानी सिंह को बिहार कलाश्री सम्मान दिया गया। इसके अलावा विशेष कला पुरस्कार रश्मि सिन्हा और शालिनी मेहता को दिया गया। साथ ही बिहार पत्रकारश्री सम्मान सत्यजीत कुमार, राजेश पाठक और मो. शाहनवाज अता साहब को सम्मानित किया गया।

 बिहार साहित्य रत्न ब्रह्मानंद पांडे और डॉक्टर पूनम सिन्हा को दिया गया। बिहार पत्रकार रत्न डॉ राजेश कुमार और निशा सिंह को दिया गया। बिहार समाज सेवा रत्न मनोज कुमार और बिहार चिकित्सा रत्न दंत चिकित्सक डॉक्टर कौशल कुमार को दिया गया। बिहार संगीत रत्न रवि रंजन उर्फ रवि रोशन को दिया गया।

इसे भी पढ़ें-सामयिक परिवेश कवि गोष्ठी : दिल हारा है तब जीता है मैंने एक दीवाने को

इस वर्ष बिहार आयुर्वेद चिकित्सा शिरोमणि सम्मान नेशनल गुरु डॉक्टर मणि भूषण कुमार और बिहार चिकित्सा शिरोमणि सम्मान डॉ. दिवाकर तेजस्वी को सर्वसम्मति से चयन कर दिया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत वंशिका भूषण,श्वेता कुमारी और शिवानी कुमारी के गणेश वंदना से हुआ । साथ ही घाघरा नृत्य आराध्या राय और कविश राय द्वारा प्रदर्शित किया गया। संगत करने वालों में की बोर्ड पर सुमन कुमार,पैड मंटू कुमार, तबला चंद्रजीत कुमार और ढोलक छोटू कुमार ने किया। समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन रंग निदेशक कुमार मानव ने किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.