Sadanand Singh
बिहार

आजातशत्रु थे कांग्रेस नेता सदानन्द सिंह : सुशील मोदी

पटना. Sadanand Singh : पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद सुशील कुमार मोदी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि राजनीति में वे आजातशत्रु थे।कांग्रेस की राजनीति करने के बावजूद सभी दलों में उनके मित्र थे और सभी राजनीतिज्ञों से उनका मित्रतापूर्ण व्यवहार था। भागलपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के दौरान उनसे बना घनिष्ठ सम्बंध लगातार बरकरार रहा। वे व्यक्तिगत सम्बन्धों को सदा जीवंत रखने वाले राजनेता थे।

Read Also: विदेशी शराब की बड़ी खेप सहित दो वाहन बरामद

सदानन्द बाबू (Sadanand Singh)जैसे अनुभवी राजनेता के निधन से बिहार के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनके परिजनों व शुभचिंतकों को इस आघात को सहने की शक्ति व उनकी आत्मा को शांति दें।

बुधवार 8 सितंबर को उनका पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। मूल रूप से भागलपुर जिले के रहने वाले 76 साल के सदानंद सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसकी वजह से उनकोउनको इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को सदानंद सिंह ने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भी पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री सदानंद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्व मंत्री श्री सिंह के निधन से मर्माहत हूं। वे लोकप्रिय जन नेता थे। उनके निधन से बिहार की राजनीति में शून्यता आ गई है। उनसे अक्सर सामाजिक एवं विकास के मुद्दे पर चर्चा होती रहती थी। उनसे पारिवारिक संबंध था। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.