फतुहा में सामुदायिक भवन का माडल
बिहार

फतुहा में विवाह भवन सह सामुदायिक भवन और सम्राट अशोक भवन का निर्माण जल्द

 फतुहा,अमरेन्द्र। करोड़ों की लागत से फतुहा में विवाह भवन सह सामुदायिक भवन और सम्राट अशोक भवन का निर्माण जल्द होने वाला है। …और इसी के साथ फतुहा के स्थानीय जनता की बहुप्रतिक्षित इच्छा पूरी होने जा रही है। मिली जानकारी अनुसार नगर परिषद फतुहा के वार्ड संख्या 14 में एक करोड़ इक्यानवे लाख उनसठ हजार की लागत से विवाह भवन सह सामुदायिक भवन का निर्माण होना है। इसके साथ ही वार्ड संख्या 15 में एक करोड़ तीस लाख से अधिक की लागत से सम्राट अशोक भवन का निर्माण होना तय हो गया है।

Get latest updates on Corona

 प्राप्त जानकारी के अनुसार विभागीय कार्रवाई बहुत तेजी से चल रही है। वर्षों से लंबित रही इस योजना का टेंडर प्रक्रिया अब पूरी होने जा रही है। उम्मीद है कि अब इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरु हो जाएगा। इसके निर्माण को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। इसके बनने से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक, धार्मिक एवं वैवाहिक कार्यों को करने में सुविधा होगी। इस कार्य के लिए राजद नगर अध्यक्ष दयानन्द प्रसाद ने स्थानीय विधायक डॉ रामानंद यादव एवं नगर परिषद फतुहा के पार्षदों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं बधाई दी है।

Read also-https://xposenow.com/bihar/547-liters-of-sealed-country-liquor-recovered-from-a-truck-in-fatuha-13581-2021-08-27/

  डॉ दयानन्द प्रसाद ने कहा कि सभी लोग इस कार्य के लिए काफी समय से प्रयासरत थे। बधाई देने वालों में पूर्व उपाध्यक्ष संजय गोप, सुधीर कुमार, महेंद्र कुमार, अनिल कुमार कारू, मनोज कुमार, दिपक कुमार ने बधाई दिया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.