राम लखन सिंह यादव स्मृति मंच द्वारा पूर्व मंत्री स्वतंत्रता सेनानी 'शेरे बिहार' स्मृतिशेष राम लखन सिंह यादव स्मृति समारोह रविवार को श्रीक...
बिहार

सर्वसमाज हित में स्वतंत्रता सेनानी राम लखन सिंह यादव का योगदान अनुकरणीय: नीतीश कुमार 

पटना,संवाददाता। राम लखन सिंह यादव स्मृति मंच द्वारा पूर्व मंत्री स्वतंत्रता सेनानी ‘शेरे बिहार’ स्मृतिशेष राम लखन सिंह यादव स्मृति समारोह रविवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राम लखन सिंह यादव पर बनी लघु चलचित्र एवं दो पुस्तकों का विमोचन के साथ “चलो चले कलम की ओर – एक अभियान” का शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

 इस मौके पर अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि स्व. राम लखन यादव का शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान रहा है। उन्होंने सबों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। वे बख्तियारपुर से आते हैं और हमारा जन्म वहां हुआ है। वे हमें बेहद मानते भी थे।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वसमाज हित में खोले गये शैक्षणिक संस्थाओं व समाजिक क्षेत्र में उनके किए गये कार्य अनुकरणीय हैं। आज हम उनकी सोच को आगे बढ़ा रहे हैं। पहले प्रदेश में लड़कियां पाँचवीं से ज्यादा नहीं पढ़ती थी और अब वे पढ़ भी रही हैं और आगे भी बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार अब उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रह है। जगह–जगह पर हम मेडिकल कॉलेज से लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज खोल रहे हैं, ताकि शिक्षा के लिए हमारे बच्चों को बाहर जाना न पड़े। इसके अलावा भी सरकार विकास के कई कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जब हम राजनीति में आए थे, तब वे मंत्री हुआ करते थे। हमने उनसे बहुत कुछ सीखा है।

 इस अवसर पर राम लखन सिंह यादव स्मृति मंच द्वारा स्मृतिशेष राम लखन सिंह यादव की प्रतिमा पटना में लगाए जाने एवं उनकी जयंती समारोह को राजकीय समारोह के रूप में मनाए जाने की बात को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सहमति जताई।   

इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर प्रशांत किशोर का भाजपा पर तंज

 गौरतलब है कि राम लखन यादव द्वारा समाजिक एवं शैक्षनिक क्षेत्र में किए गए अनुकरणीय कार्यों एवं उनके विचारों के संकलन हेतु राम लखन सिंह यादव स्मृति मंच, बिहार का गठन किया गया है। सर्वसमाज हित में खोले गये शैक्षणिक संस्थाओं व समाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा किए गये अनुकरणीय कार्यों को बढ़ावा देने एवं युवा पीढ़ी को उनके विचारों एवं कार्यों से अवगत कराने हेतु, राम लखन सिंह यादव स्मृति मंच, बिहार द्वारा “चलो चले कलम की ओर – एक अभियान” कार्यक्रम के तहत चरणबद्ध तरीके से सम्पूर्ण बिहार में एक करोड़ कलम का वितरण विद्यार्थियों के बीच किया जायेगा।

 इसके साथ ही युवा पीढ़ी को जोर-शोर से इस मंच से जोड़कर उन्हें स्व. राम लखन सिंह यादव के विचारों, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका, जन प्रतिनिधि के रूप में उनके द्वारा किये गये कार्यों एवं समाजिक हित में उठाये गये मुद्दों से अवगत कराया जायेगा।

इसे भी पढ़ें- बांझपन के इलाज में अंतरराष्ट्रीय औसत से ज्यादा डॉक्टर सिमी की सफलता औसत

  इस मौके पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र, सांसद रामकृपाल यादव, खनन मंत्री रामानंद यादव, पूर्व सांसद प्रकाश चंद्र, रामलखन सिंह यादव की पौत्री शुभ लक्ष्मी, पटना की मेयर सीता साहू, बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो. गुलाम गौस समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। जबकि रामलखन यादव के पौत्र जयवर्धन यादव ने विशिष्ट अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। रामलखन सिंह यादव स्मृति मंच के अध्यक्ष डॉ रवि रंजन, प्रधान महासचिव राजेश रंजन, संयोजक ई. पप्पू यादव, उपाध्यक्ष शौकत अली रिजवी ने बुके देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.