school of marshal art
बिहार

स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के सौजन्य से डांडिया नाइट का हुआ आयोजन

पटना, संवाददाता। स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के सौजन्य से नवरात्रि के अवसर पर डांडिया नाइट सीजन 02 का आयोजन किया गया। मान्यता है कि नवरात्रि पर दुर्गा माता अपने मायके आती हैं, जिनके स्वागत के लिए दुर्गा पूजा और डांडिया डांस का आयोजन किया जाता है। राजधानी के गौड़ियामठ स्थित स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट में डांडिया नाइट सीजन- 02 का आयोजन किया गया। डांडिया नाइट में स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के बच्चे अपने परिवार के साथ पहुंचे। रंग-बिरंगे परिधानों में पुरूष-महिला, युवा और बच्चों नें जमकर डांडिया पर डांस किया। इस दौरान कोई गरबा की मस्ती में डूबा नजर आया तो कोई गीतों की मधुर धुन पर जमकर डांडिया टकराते नजर आया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुप्रसिद्ध एंकर अखौरी योगेश कुमार ने किया।

Read also– पर्यावरण लेडी ऑफ बिहार पहुंची भोपाल, किया पौधरोपन

   स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के डायरेक्टर हर्ष सिन्हा ने बताया कि नवरात्रि का त्योहार पूरे भारत में ही उत्साह से मनाया जाता है और डांडिया सेलिब्रेशन इस त्योहार को और खास बना देता है। उन्होंने कहा हमलोग डांडिया को धूमधाम के पहले से साथ मनाते रहे हैं।

    गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद भक्तिगीतों पर सभी ने जमकर डांडिया रास किया। बच्चे, बड़े, बुजुर्ग सभी झूम उठे। देर तक सभी नृत्य, गीत और संगीत की मस्ती में डूबे रहे। डांडिया नाइट कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक कुमार संभव, आलोक कुमार सिन्हा, अचला श्रीवास्तव, पल्लवी सिन्हा और राज ने भक्ति रस से परिपूर्ण गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 कार्यक्रम के अंत में आलोक कुमार सिन्हा और प्रेम कुमार ने कभी अलविदा ना कहना गीत गाकर समां बांध दिया। इस अवसर पर पंकज कांबली, सावन, पल्लवी श्रीवास्तव, अनुराग समरूप समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथि और गायकों को मोमेंटो और चुनरी देकर सम्मानित किया गया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.