सीआरपीएफ की साइकिल यात्रा
बिहार

जनहित में साइकिल रैली निकाल सीआरपीएफ ने लोगों को जगाया

साइकिल रैली के माध्यम से मोकामा के लोगों को जगाया सीआरपीएफ ने । मोकामा, आर्यन सिंह। सीआरपीएफ के आला अधिकारियों ने जनहित में रक्षा
कार्य के अलावे, समाज को कई मौकों पर जगा कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया है।
इस बीच मोकामा ग्रुप केन्द्र से बाटा मोड़, बाइपास, मेनरोड होते हुए पुनः केन्द्र तक की वापसी तक जवानों ने साईकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया व लोगों के बेहतर स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

https://www.youtube.com/watch?v=0x1ZB8_6vy0
साईकिल को आज भी व्यायाम से जोड़ने की प्रवृति पर वल दिया गया। इस रैली में डीआईजी सुनीत कुमार राय, गोपाल सिंह- उप कमांडेंट, अजय कुमार, सहायक कमांडेंट समेत कनीय व वरीय अधिकारियों तथा जवानों ने भाग लिया। साईकिल इको फ्रेंडली परिवहन माना जाता है।इसलिए इसके प्रयोग और उपयोग को बढ़ाना जरूरी है। इसलिए इसको लेकर जागरुकता अभियान का महत्व बढ़ जाता है।

साथ ही कोरोनाकाल में लोगों ने पर्यावरण और स्वच्छ पर्यावरण की महत्वा को विशेष तौर पर महसूस किया।इसलिए इस साइकिल रैली के माध्यम से स्वच्छ पर्यावरण के प्रति प्रति प्रतिवद्धता को भी प्रस्थापित करने की कोशिश की गई है।

इसे भी पढ़ें –https://xposenow.com/bihar/local-bodies-safai-karamcharis-federation-stuck-to-its-demands-people-of-patna-shocked-14071-2021-09-09/
विदित हो कि समय-समय पर इस केन्द्र से विभिन्न जन जागरूकता अवसर पर जनता को जागरूक संदेश दिया जाता रहा है। मोकामा के लोगों को इनके साथ का बेहतर अनुभव रहा है।इसी कोशिश में साइकिल रैली निकाली गई।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.