पंडित बिरजू महाराज को श्रद्धांजली।सांस्कृतिक संस्था निनाद के ने पटना स्थित अपने कार्यलय में कथक गुरू पंडित बिरजू जी महाराज की याद में श्रद...
बिहार

सांस्कृतिक संस्था निनाद ने दी पंडित बिरजू महाराज को श्रद्धांजली

पंडित बिरजू महाराज को श्रद्धांजली। पटना,संवाददाता। सांस्कृतिक संस्था निनाद के ने पटना स्थित अपने कार्यलय में कथक गुरू पंडित बिरजू जी महाराज की याद में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया। इसमें पंडित बिरजू जी महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। इस सभा का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ किया गया था।

    गौरतलब है कि कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज जी का निधान 17 जनवरी 2022 को कलाश्रम दिल्ली में हुआ था। दिनांक 21 जनवरी को उनकी अस्थिकलश का विसर्जन बनारस के अस्सी घाट पर किया गया।  इस दौरान उनकी शिष्या और निनाद की सचिव और भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रीमती नीलम चौधरी भी उपस्थित थीं।

Read alsoइंडियन फैशन वीक ने एड प्रोमो शूट संपन्न

सभा में उपस्थित कलाकारों ने पंडित बिरजू महाराज से जुड़ी अपनी मीठी यादों को साझा किया। इस अवसर पर निनाद की सचिव नीलम चौधरी ने कहा कि निनाद के साथ महाराज जी का जुड़ाव इस संस्था के शुरूआती दिनों से रहा है। निनाद में कत्थक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरंभ महाराज जी के करकमलों से हुआ था। तीन दिनों की कत्थक कार्यशाला में निनाद के प्रशिक्षुओं ने महाराज जी और शाश्वती दीदी से सीधे प्रशिक्षण प्राप्त किया। तब से अभी तक कत्थक प्रशिक्षण कार्यक्रम महाराज जी की देखरेख में ही चलता रहा था। समय समय पर वे न सिर्फ पटना आकर सिर्फ संस्थान के बच्चों के प्रशिक्षण की समीक्षा करते बल्कि खुद उन्हें सीखाते भी थे। मुश्किल से मुश्किल बोल वे खेलकूद में बड़ी आसानी से बच्चों को भी सीखा देते थे। बिहार के लिये यह सौभग्य और गौरव दोनों की बात है कि यहां के प्रशिक्षुओं को महाराज जी का सानिध्य और स्नेह प्राप्त हुआ है।

Get Corona update here

निनाद के निदेशक और सुप्रसिद्ध गायक राजीव सिन्हा ने पंडित बिरजू महाराज की रचना सावरा गिरिधर मोरे मन भाये गाकर महाराज जी को श्रद्धांजली अर्पित की। निनाद के अन्य कलाकारों में मोहम्मद शाहिद आलम, अन्वेषा वर्मा और रागी राजीव ने महराज जी द्वारा रचित ‘तोड़ों, टुकड़े, तिहाइयों’ की प्रस्तुति से महाराज जी को श्रद्धांजली दी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.