पटना के मेदांता में वृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री और 9 बार विधायक रहे रमई राम ने आखिरी सांस ली। हार्ट की समस्या के बाद उन्हें अस्पताल भर्ती...
बिहार

 5 बार मंत्री और 9 बार विधायक रहे दलित नेता रमई राम का पटना में निधन

पटना, संवाददाता।पटना के मेदांता में वृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री और 9 बार विधायक रहे रमई राम ने आखिरी सांस ली। हार्ट की समस्या के बाद उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया था। उनकी पहचान बिहार के एक बड़े दलित नेता के रूप में भी थी । वे 9 बार विधायक भी रहे । दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ति कराया गया था। तब से उनकी हालत लगातार बिगड़ती ही गई। वो एक महीने पहले भी अस्पताल में एडमिट कराए गए थे।  मुजफ्फरपुर में उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार के पहले उनके शव को बिहार विधानसभा लाया गया, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

रमई राम 1972 से 2010 तक लगातार 9 बार मुजफ्फरपुर के बोचहां से विधानसभा चुनाव जीतते रहे थे। सबसे पहले 1972 में वे यहां से निर्दलीय चुनाव जीते थे। फिर 1980 में जनता पार्टी से, 1985 में लोक दल से, 1990-95 में जनता दल से, 2000-2005 में राजद से और इसके बाद 2010 में RJD से चुनाव जीती थी। इसके साथ ही वह 5 बार वे बिहार सरकार में मंत्री भी रहे हैं। इसमें ट्रांसपोर्ट और भू राजस्व जैसे अहम विभाग भी शामिल हैं।

 रमई राम अपने आखिरी वक्त में अपनी राजनीतिक विरासत अपनी बेटी गीता देवी को देना चाहते थे। लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं रहे थे। इसके लिए उन्होंने कोशिश भी की थी। हाल ही में मुसाफिर पासवान के निधन के बाद बोचहां के उपचुनाव में उन्होंने अपनी बेटी को आरजेडी से टिकट दिलवाने की भरपुर कोशिश की लेकिन उन्हें इसमें कोई सफलता नहीं मिली। तब रमई राम ने वीआईपी से अपनी बेटी को प्रत्याशी बनवाया था.पर उनकी बेटी वहां हार गई।

Read also-रश्मि लता बनीं महिला जदयू की प्रदेश महासचिव

रमई राम को एक समय में राजद सुप्रीमो लालू यादव का राइट हैंड माना जाता था। वो लालू के इतने विश्वस्त थे कि जब लालू प्रसाद जेल गए, तो उन्हें राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। इसके साथ ही राबड़ी देवी सरकार में वे 1999-2005 तक लगातार वे मंत्री भी बने रहे।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

निर्दलीय उम्मीदवार से चुनावी कैरियर की शुरुआत करने वाले रणई राम जनता पार्टी, लोकदल, ,जनता दल,राजद, जदयू सहित वीआईपेर्ची से भी ये चुनावी मैदान में उतरते रहे। इस तरह उन्हें पार्टी बदलने वाले नेता के रूप में लोग जानते हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.