ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस ( जीकेसी ) ने एक बैठक कर पटना महापौर प्रत्याशी बिनीता कुमारी को समर्थन देने का लिया निर्णय़। पटना स्थित ग्लोबल काय...
बिहार

जीकेसी की बैठक में महापौर प्रत्याशी बिनीता कुमारी को समर्थन का निर्णय़

पटना, संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस ( जीकेसी ) ने एक बैठक कर पटना महापौर प्रत्याशी बिनीता कुमारी को समर्थन देने का लिया निर्णय़। पटना स्थित ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) के केन्द्रीय कार्यालय में बिहार कार्यकारिणी की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने की। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा करने के साथ निर्णय लिया गया कि पटना महापौर प्रत्याशी बिनीता कुमारी को अपना पूर्ण समर्थन देगा। बैठक में तमाम जीकेसियन से अपील की गई कि वह सब मिलकर बिनीता कुमारी को विजयी बनाने में जुटें।

  बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने जीकेसी को मजबूत बनाने की अपनी कार्य योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि अब जीकेसी को ब्लॉक स्तर तक विस्तारित किया जायेगा। हम सबको इसके लिए प्रयास करना होगा।

 बैठक में सदस्यता अभियान को भी तेज करने पर चर्चा की गई। बैठक को बिहार प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलेश रंजन और प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा ने भी संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें-भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ जीकेसी का राष्ट्रीय अधिवेशन

इस बैठक में राष्ट्रीय सलाहकार ई.किशोर कुमार, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार संजू, सहित हरेंद्र कुमार काजू, पियूष श्रीवास्तव, दिवाकर वर्मा,   विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, आलोक कुमार वर्मा, रूपेश रंजन सिन्हा, सुजीत कुमार सिन्हा एवं केंद्रीय कार्यालय प्रभारी प्रसून श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.