Navin Sinha
बिहार

केबी सहाय व नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के नाम पर पुरस्कार घोषणा की मांग

पटना, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय के जन्म दिन और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुण्य तिथि के अवसर पर मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतर्राष्ट्रीय बिहार की और से कंकड़बाग मे संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्ष्ता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार कंठ और संचालन बन्दना सिन्हा ने किया।

 इस अवसर पर मिशन की रास्ट्रीय उपाध्यक्ष निलिमा सिन्हा ने दोनों को नमन करते हुए उपस्थित लोगों को समाज में व्याप्त समाजिक कुरीतियों, भ्रष्टाचार व अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि संकल्प लेकर ही हम सही अर्थों में केबी सहाय व नवीन किशोर सिन्हा जैसे राजनेताओं को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते है।

Read also राशिफल जनवरी 2022 : जानें कैसा रहेगा आपके लिए

जदयू के प्रदेश सचिव व मिशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज लाल दास मनु बिहार सरकार से दोनों राजनेताओं के नाम पर प्रत्येक साल सर्वश्रेष्ठ राजनेता सम्मान शुरू करने की मांग की। केबी सहाय राज्य के राजस्व मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में जमीन मामले में जो कार्य किया वो आज भी अविस्मरणीय है। वहीं नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा ने राजनीति में जो शालीनता बरती वह आज के राज्य के राजनेताओं के लिये अनुकरणीय है।

watch it also- https://www.youtube.com/watch?v=jpAHFxrgZcA

इस अवसर पर संजय कुमार,केबी लाल, संजीव  कुमार,विपिन कुमार कर्ण,शंभू प्रसाद,भरत चौधरी, राज कुमार दिलीप,विशाल कुमार, अनिल सिन्हा, अमन अमित,प्रसून गौरव,बिनीत कुमार,भी उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.