फ्रेंड्स ऑफ आनंद
बिहार

आईटीआई मैदान पन्हास में खेल शुरू करवाने व जलजमाव की समस्या दूर करने की मांग

बेगूसराय, नन्द किशोर दास। फ्रेंड्स ऑफ आनंद ने आईटीआई मैदान पन्हास की विभिन्न समस्याओं को लेकर मोर्चा खोला है। इस क्रम में उन्होंने खेल भवन, व्यायामशाला बनवाने, जलजमाव की समस्या दूर करने, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैट बॉल, बैडमिंटन आदि को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

 फ्रेंड्स ऑफ आनंद ने जिला खेल पदाधिकारी पर खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आईटीआई मैदान से जल निकासी नहीं होने पर सेना पुलिस की शारीरिक परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं का भविष्य प्रभावित होने का भी आरोप लगाया है। सभा को संबोधित करते हुए फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिला अध्यक्ष प्रदीप क्षत्रिय ने कहा कि आईटीआई मैदान में पूरे शहर भर के युवा सेना और पुलिस की शारीरिक परीक्षा की तैयारी करने के लिए आते हैं। एक तरफ जहां पुलिस लाइन में युवाओं को दौड़ने नहीं दिया जाता है वहीं दूसरी तरफ आईटीआई मैदान पन्हास में पानी जमाव होने से उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है।

 उन्होंने कहा कि क्रिकेट फुटबॉल आदि खेल भी प्रभावित हो रहे हैं। खेल भवन, व्यायामशाला के बनने में हो रहे अनावश्यक विलंब से खिलाड़ियों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। खेल भवन, व्यायामशाला एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इसमें खेल विभाग के कार्यालय तथा कई छोटे खेलों के इंडोर स्टेडियम होंगे। अत्याधुनिक संसाधनों से लैस एक व्यायामशाला होगी। इस परियोजना के लिए पन्हास स्थित आईटीआई मैदान सर्वथा उपयुक्त है। रेलवे स्टेशन से 1 किलोमीटर से भी कम दूरी पर यह व्यायामशाला स्थित होगी। जिससे दूरदराज से आने वाले खिलाड़ियों के लिए यहां पहुंचने में सुविधा होगी। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए कैप्शन होटल स्टेशन के बगल में स्थित है। प्रतिदिन हजारों लोग व्यायाम करने के लिए आईटीआई मैदान में पहुंचते हैं। विभिन्न शारीरिक प्रतियोगिताओं की तैयारी करते हैं। उन्हें व्यामशाला की सुविधा उपलब्ध होगी।

इसे भी पढ़ें-https://xposenow.com/global/kayastha-samaj-will-fill-up-in-delhi-on-19th-december-for-political-participation-14216-2021-09-12/

विगत कुछ दिनों पहले कुछ लोगों ने बेसिक स्कूल में खेल भवन, व्यामशाला को स्थापित करने की मांग की थी। बेसिक स्कूल भीड़भाड़ वाली जगह पर स्थित है। स्टेशन से भी ज्यादा दूरी है। वहां पहुंचने में खिलाड़ियों को ट्रैफिक जाम से जूझना होगा। वहां प्रदूषण ज्यादा है। जिससे व्यामशाला के लिए उचित वातावरण नहीं मिल पाएगा। हम लोग आईटीआई पन्हास के मैदान में खेल भवन, व्यामशाला का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग करते हैं।

  कार्यक्रम का नेतृत्व सदर प्रखंड अध्यक्ष नीतीश नंदन ने किया। कार्यक्रम का संयोजन रमन शार्दुल ने किया। मौके पर छोटू कुमार, राजा कुमार, जानकी महतो, सुनील सिन्हा, ओंकार रजक, अनिल साहनी, मोहम्मद सत्तार, मोहम्मद अशरफुल, सुभाष महतो, चुनचुन राम, रोशन कुमार, सनी कुमार, रमन कुमार, श्रवण कुमार, मोहम्मद असगर के साथ दर्जनों युवा और खिलाड़ी उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.