समाजसेवी के रूप में चर्चित दंत चिकित्सक डॉ अभिषेक वर्धन को इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सिवान शाखा ने सम्मानित किया है। यह सम्मान समारोह 13 फर...
बिहार

सिवान में दंत चिकित्सक डॉ अभिषेक वर्धन हुए सम्मानित

पटना,जितेन्द्र कुमार सिन्हा। समाजसेवी के रूप में चर्चित दंत चिकित्सक डॉ अभिषेक वर्धन को इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सिवान शाखा ने सम्मानित किया है। यह सम्मान समारोह 13 फरवरी (रविवार) को, एसकेजी सुगर मिल रोड, सिवान में आयोजित किया गया था। समारोह में कई चिकित्सक, दंत चिकित्सक सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। गौरतलब है कि डॉ अभिषेक वर्धनइंडियन डेटल एसोसिएशन के सिवान शाखा के सचिव भी हैं।

Read it alsoशहीदों की याद में बच्चों ने जलाए कैंडिल, निकाला मार्च

आयोजित कार्यक्रम का विषय “12th CDS Programme- cum-Educational Ceremony” रखा गया था। जिसमें विषय पर विस्तार से चर्चा भी की गई।इसी कार्यक्रम में दंत चिकित्सक डॉक्टर अभिषेक वर्धन को “GUEST OF HONOUR” से नवाजा गया। “GUEST OF HONOUR” पाकर डॉ अभिषेक वर्धन खुश थे। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक सहित वहां उपस्थित लोगों का धन्यवाद दिया।

Get Corona update here

 आयोजित समारोह में इंडियन डेंटल एसोसिएशन, सिवान शाखा के दंत चिकित्सक और समाजसेवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन इंडियन डेंटल एसोसिएशन, सिवान के अध्यक्ष डॉक्टर चन्द्र मोहन सिंह,  एसोसिएशन के सीडीई कॉनवेनर डॉक्टर सौरव कुमार और एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर मो. मुमताज अहमद ने नेतृत्व में किया गया था।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.