डॉ.दयानिधि किये गए सम्मानित। पटना में रेडियो मिर्ची द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 30 चि...
बिहार

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने डॉ.दयानिधि को किया सम्मानित

पटना,जितेन्द्र कुमार सिन्हा। डॉ.दयानिधि किये गए सम्मानित। पटना में रेडियो मिर्ची द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 30 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने निसंतान्ता के क्षेत्र में विशेष कार्य करने और हजारों लोगों को आईवीएफ के द्वारा संतान प्राप्ति में मदद करने के लिए आईवीएफ बिहार के हेड डॉ. दयानिधि सहित 30 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया़।

इसे भी पढें- बिंदी और चूड़ियां सिर्फ सुहाग ही नहीं, स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी

 इंदिरा आईवीएफ ग्रुप सीईओ डा. क्षितिज मुर्डिया ने इस उपलब्धि पर सभी गुणीजनों एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया एवं डॉक्टर दयानिधि और उसकी पूरे टीम को बधाई दी। डॉ. दयानिधि ने कहा कि यह सम्मान इंदिरा आईवीएफ ग्रुप द्वारा बिहार क्षेत्र में निःसंतानता ईलाज के लिए किये जा रहे विशेष कार्य के लिए दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- महाशिवरात्रि 2023 : जानें कब है मुहूर्त और क्या है पूजा विधि

डॉ.दयानिधि ने कहा कि इस सम्मान के मिलने से एक ओर जहाँ पूरे ग्रुप का उत्साह बढ़ा है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदारी भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सम्समान मिलना खुशी की बात है। इसके लिए ग्रुप की ओर से हम आयोजक और बिहार के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के प्रति आभारी हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.