फतुहा नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि टुनटुन यादव लगातार वार्डों का दौरा कर रहे हैं और क्षेत्र भ्रमण के के क्रम में जनता के साथ बातचीत...
बिहार

फतुहा के  सभी वार्डों में होगा विकास : टुनटुन यादव

 फतुहा, संवाददाता। फतुहा नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि टुनटुन यादव लगातार वार्डों का दौरा कर रहे हैं और क्षेत्र भ्रमण के के क्रम में जनता के साथ बातचीत कर विकास कार्यों की समीक्षा भी कर रहे हैं। इस बातचीत में जनता अपनी अपनी समस्याओं को सहजता से उनके सामने रख पा रही है।

 समस्याओं को सुनने और समझने के बाद टुनटुन यादव उसके  निदान करने का भरोसा भी जनता को दिला रहे हैं। इसी क्षेत्र भ्रमण के दौरान वार्ड नं. 10 में ब्रह्म स्थान सामुदायिक भवन के अध्यक्ष सह खाद्यान्न व्यवसाय संघ के कार्यकारणी सदस्य ओमप्रकाश गुप्ता ने टुनटुन यादव का स्वागत अंगवस्त्र देकर  किया। वहीं वार्ड नं 11 में वार्ड पार्षद सुजाता देवी ने भी अंगवस्त्र देकर टुनटुन यादव का सम्मानित किया।

Read also- MDM : संचालन की नई प्रक्रिया अव्यवहारिक, HM पर है भारी

 वहीं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने रंगमंच कलाकार/संगीतकार दिवंगत अनुप पाठक को श्रद्धांजलि दी तथा उनके दो छोटे-छोटे बेटियों के भविष्य के लिए कुछ फंड एकत्रित करने में सहायता का भरोसा भी दिलाया।

Get Corona update here

 मौके पर पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय गोप, समाजसेवी सुधीर कुमार यादव, वार्ड पार्षद संतोष चंद्रवंशी, पार्षद कलावती देवी, जयप्रकाश ऊर्फ चंगरू यादव, मनोज कुमार, अनिल कुमार कारू, दीपक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, हैवी गोप, राजकुमार सिंह, छोटू यादव सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.