सामाजिक संस्था दीदी जी फाउंडेशन ने संस्कारशाला के बच्चों के बीच देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस धूमधाम...
बिहार

दीदी जी फाउंडेशन ने संस्कारशाला के बच्चों के बीच मनाया बाल दिवस

पटना, संवाददाता। सामाजिक संस्था दीदी जी फाउंडेशन ने संस्कारशाला के बच्चों के बीच देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाई।

   दीदी जी फाउंडेशन की संस्थापक डॉ नम्रता आनंद ने कुरथौल के फुलझड़ी गार्डन स्थित दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला में बच्चों के बीच बाल दिवस मनाया। पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यापर्ण तथा पुष्प अर्पित किया गया।इस अवसर पर बच्चों के बीच केक काटा गया और उनके बीच पाठ्य सामग्री, बिस्किट, केक, टॉफी, लड्डू का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।

इसे भी पढें- बाल दिवस पर बच्चों के बीच बांटी खुशी

    डॉ नम्रता आनंद ने बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह था इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। उन्होंने सभी बच्चों को बाल दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को सही शिक्षा, पोषण, संस्कार मिले यह देश हित के लिए बेहद अहम है क्योंकि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। बच्चे नाजुक मन के होते हैं और हर छोटी चीज या बात उनके दिमाग पर असर डालती है। देश के बेहतर भविष्य के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देना हम सब की जिम्मेवारी है।बच्चों की मानसिक और शारीरिक सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

इस अवसर पर समाजसेवी मिथिलेश सिंह, रंजीत ठाकुर,करण रूद्र, प्रियंका, दीपक, राजा, राजनंदनी, रितिका, सुमन, मधु स्वाति,लव कुश, लवली, सागर, आशी, आयुष, राहुल समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.