सामाजिक संस्था दीदी जी फाउंडेशन ने क्रिसमस का त्योहार बच्चों के बीच केक काटकर मनाया। दीदी जी फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. नम्रता आनंद ने ...
बिहार

दीदी जी फाउंडेशन ने मनाया क्रिसमस का त्यौहार

पटना,संवाददाता। सामाजिक संस्था दीदी जी फाउंडेशन ने क्रिसमस का त्यौहार बच्चों के बीच केक काटकर मनाया। दीदी जी फाउंडेशन की संस्थापक

Dr. Namrata Anand

ने शांति दूत प्रभु यीशू का जन्मदिन क्रिसमस का त्योहार कुरथौल स्थित फुलझड़ी गार्डन में दीदी फाउंडेशन संस्कारशाला के बच्चों के बीच केक काटकर मनाया। क्रिसमस के अवसर पर संस्काशाला के बच्चों ने डांस पर आधारित कार्यक्रम भी पेश किया।

 क्रिसमस का त्यौहार के इस अवसर पर नम्रता आनंद ने कहा कि क्रिसमस पर्व प्रतिवर्ष 25 दिसंम्बर को प्रभु ईसा मसीह के जन्म के शुभ तिथि पर मनाया जाता है। ईसा मसीह ऊंच-नीच एवं भेदभाव को नहीं मानते थे। वे अपने उपदेशों में सेवा एवं परोपकार की बात कहते थे। इस त्योहार को सभी लोग बडे़ उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का त्योहार ईसाई समुदाय का एक बहुत बड़ा त्योहार है। इसे पूरे विश्व में मानाया जाता है। यह ईसा मसीह के बताये हुए मार्गों व उच्च आदर्शां पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

इसे भी पढ़ें- डॉ. आरके गुप्ता के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ मेगा स्वास्थ्य शिविर

  इस अवसर पर समाजसेवी मिथिलेश सिंह, रंजीत ठाकुर, करण रूद्र, नियति सौम्या, रश्मि कुमारी, प्रियंका कुमारी, रितिका कुमारी, दीपक कुमार, राजनंदिनी, रिया कुमारी, लवली कुमारी, प्रिंस कुमार, रितिक राज, अंजली कुमारी, रानी कुमारी, प्रीति कुमारी, नेहा कुमारी, राजा कुमार, समीर कुमार, काजल कुमारी, प्रीति कुमारी, सरस्वती कुमारी, आशी कुमारी, साक्षी कुमारी, अंजना कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.