सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद को डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया।दीदीजी फाउंडेशन ट...
बिहार

दीदी जी फाउंडेशन ने सिक्किम के राज्यपाल को किया सम्मानित

पटना, संवाददाता। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद को डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया।दीदीजी फाउंडेशन टीम के सदस्य और डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा जयंती समारोह के अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद के बेली रोड स्थित आवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा स्मृ़ति सम्मान से सम्मानित किया। महामहिम गंगा प्रसाद को मोमेंटो, पाग, अंगवस्त्र, फूल बुके देकर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद और सुनील कुमार सिन्हा ने सम्मानित किया।

   मौके पर गंगा प्रसाद ने कहा कि आधुनिक बिहार के निर्माता के रूप में डा.सच्चिदानंद सिन्हा की भूमिका अतुलनीय है। बिहार को राज्य का स्वरूप दिलाने में उनका प्रयास सराहनीय है। सार्वजनिक हित एवं जनकल्याण की भावना से ओतप्रोत डा. सिन्हा ने दानदाता के रूप में काफी प्रसिद्धि पायी है। अचल संपत्ति को दान देकर उन्होंने संपूर्ण समाज को एक नयी दिशा देने के लिये प्रेरित हीं नहीं किया बल्कि मानव हित और समाज हित के लिये लोगों को संवेदनशीलता का पाठ भी पढ़ाया है।

 डा. नम्रता आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि डा.सच्चिदानन्द सिन्हा शिक्षाविद, बैरिस्टर तथा प्रखर पत्रकार थे। वह भारत की संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष थे। बिहार को बंगाल से पृथक राज्य के रूप में स्थापित करने वाले लोगों में उनका नाम सबसे प्रमुख है। आधुनिक बिहार के निर्माण और  देश के संविधान के निर्माण में डा. सच्चिदानंद सिन्हा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। बिहार को बंगाल से अलग कराने में भी सच्चिदानंद सिन्हा ने अहम भूमिका निभाई थी। डा.सच्चिदानन्द सिन्हा की स्म़ति में महामहिम गंगा प्रसाद को सम्मानित किया गया है।

    मौके पर सुनील कुमार सिन्हा ने कहा,  भारत के संविधान निर्माण में डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा का अमूल्य योगदान था। बिहार को बंगाल से पृथक राज्य के रूप में स्थापित करने वाले लोगों में डॉ सच्चिदानंद सिन्हा का नाम सबसे प्रमुख है। सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश का सौभाग्य है कि संविधान सभा के पहले कार्यकारी अध्यक्ष के रूप मेंडा.सच्चिदानंद सिन्हा को ही चुना गया।

    इस अवसर पर सुनील कुमार सिन्हा, दीदीजी फाउंडेशन के संरक्षक दिवाकर कुमार वर्मा, मुकेश महान, प्रेम कुमार, अशोक कुमार, जन स्वास्थ्य कल्याण समिति पटना के सचिव एलबी सिंह, डा. मनोज सन्ढवार, को महामहिम राज्यपाल गंगा प्रसाद ने सम्मानित किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.