अंतर ज्योति बालिका विद्यालय कुम्हरार के बच्चों के साथ पटना की बहुचर्चित सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन और कायस्थों की अंतरराष्ट्रीय संस्था ग...
बिहार

दीदीजी फाउंडेशन और जीकेसी ने अंतर ज्योति बालिका विद्यालय के बच्चों के साथ मनाई दीवाली

पटना, रंजना कुमारी। अंतर ज्योति बालिका विद्यालय कुम्हरार के बच्चों के साथ पटना की बहुचर्चित सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन और कायस्थों की अंतरराष्ट्रीय संस्था ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने दीपों का पर्व  दीवाली धूमधाम के साथ मनाई।

इस अवसर पर बच्चों को पटाखे, दीये, बिस्किट, चॉकलेट, केक, नमकीन, मिठाई दिये गये, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिलखिला उठे। दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने बताया कि दीवाली खुशियां बांटने का त्योहार है। हम हर वर्ष दीपावली के पूर्व यह अभियान शहर एवं आसपास के इलाकों में चलाते हैं।

उन्होंने बताया कि हमारा यह लक्ष्य रहता है कि दीपावली पर सभी के घर हर्षोंल्लास से रोशन हो। दीपावली संपन्नता का त्योहार है, लेकिन यह त्योहार तभी सार्थक होगा जब जरूरतमंद लोगों को मदद देकर उन्हें खुशी में भागीदार बनाया जा सके। उन्होंने बच्चों को दीवाली के महत्व और उद्देश्य के बारे में बताया, साथ ही जीवन से अंधकार को दूर करने के टिप्स भी दिये।

 मौके पर जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि दीपावली का मतलब सिर्फ अपने घर को रोशन करना नहीं, बल्कि उन घरों तक भी रोशनी पहुंचाना है जो समाज में कहीं- न-कहीं पीछे छूट गये हैं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि हम गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच जाकर उन्हें मिठाई बांटकर उनके मायूस चेहेरों पर मुस्कान लाने का काम करें,तब सामाजिक समरसता का अच्छा संदेश जाएगा। अभाव के बीच जीवन गुजारते परिवारों के बच्चों को मिठाई बांटकर समाजिक सौहार्द को बढ़ाने पर जोर देना चाहिये। उन्होंने सभी लोगों को आपसी भाईचारा के साथ दीपावली का पर्व मनाने की अपील की।

Read also- सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह करेगा चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान

 इस अवसर पर अंतर ज्योति बालिका विद्यालय की प्रिंसिपल  राजश्री दयाल,  वार्डन रेनू कुमारी, समाजसेवी पूजा चंद्रा, अध्यक्ष कर्नाटक महिला प्रकोष्ठ ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस, कदम के प्रदेश अध्यक्ष सैयद सबिउद्दीन, दिवाकर वर्मा, अध्यक्ष बिहार कला संस्कृति प्रकोष्ठ, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस और संरक्षक दीदी जी फाउंडेशन, बलराम, संगठन मंत्री ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस, राजकुमार, नेहा प्रवीण, शुभम, समेत कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.