सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन और जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) ग्रो ग्रीन अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।विश्व पर्यावरण दिवस...
बिहार

दीदीजी फाउंडेशन और जीकेसी ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

पटना, संवाददाता। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन और जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) ग्रो ग्रीन अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर 05 जून की पूर्व संध्या पर राजधानी पटना के कुरथौल स्थित फुलझड़ी गार्डन में दीदजी फाउंडेशन और (जीकेसी) के गो ग्रीन अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। गो ग्रीन अभियान के तहत 100 से अधिक पौधे लगाए गये।
इस अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन की संथापिका और जीकेसी बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा कि हर साल दुनियाभर में 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। बढ़ते प्रदूषण और प्रकृति को हो रहे नुकसान को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

Read also- रहे हमेशा हरी-भरी धरती -कोशिश यही हो हमारी : पर्यावरणविद् मेहता नगेन्द्र सिंह

उन्होंने कहा, विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें और पेड़- पौधे काटने से बचें। विकास और आधुनिकता की दौड़ में हम पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं और इस तरह हम प्रकृति से दूर जा रहे हैं। हवा इतनी दूषित हो गई है कि शहरों में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI
मौके पर दीदी जी फाउंडेशन के संरक्षक संदीप चौधरी ने कहा कि पारिस्थितिकी संतुलन बहुत आवश्यक है। जब तक हम पौधारोपण नहीं करेंगे तब तक तब तक प्रकृति से कम हो गई ऑक्सीजन वापस नहीं आएगी। इस अवसर पर जीकेसी कला संस्कृति प्रकोष्ठ बिहार के अध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश महान, समाजसेवी मिथिलेश सिंह, प्रियंका अमित, बिट्टू, लव कुश, देवी, दीपक राखी, लवली, मोहित, स्वाति, रणधीर रोशन मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.