Didiji Foundation
बिहार

दो गाँवों में 300 लोगों के बीच Didiji Foundation ने बाँटे मास्क,साबुन और सेनेटाइजर

पटना, संवाददाता।आज राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित समाज सेविका एवं शिक्षिका द्वारा चमडडी और चंदासी गांव के 300 लोगों को एवं ईटा भट्ठा के 100 गरीब मजदूरों को मास्क साबुन दिया गया।covid-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद भीषण महामारी में भी मजदूर वर्ग अपने पेट को चलाने के लिए मेहनत कर रहा है। ऐसे में Didiji Foundation के संस्थापक नम्रता आनंद ने सोचा कि इन गरीब मजदूरों को मास्क और साबुन देकर उनका जीवन बचाने की कोशिश की जाए ‌।

Read Also: Black Fungus से भी ज्यादा खतरनाक है White Fungus, जाने क्या है लक्षण

इसीलिए सभी मजदूरों का हाथ सैनिटाइज करा कर उन्हें मास्क पहनाया गया और साबुन दिया गया। साथ ही Didiji Foundation के स्वयंसेवक सदस्यों द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Get latest updates on Corona

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक सदस्य राजकुमार, राजू कुमार, रीता देवी, निरंतरा हर्षा, नियति सौम्या, रंजीत ठाकुर, नेहा प्रवीण, जाहिदा नसर ,मनीषा कुमारी नीतू शाही ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.