Didiji foundations लगातार कुछ न कुछ समाजसेवा का का कार्य करता ही रहता है।इस क्रम में आज फाउंडेशन की ओर से संस्थापिका समाजसेवी डा. नम्रता आन...
बिहार

Didiji foundations ने दिव्यांग काजल को दी व्हील चेयर

पटना, संवाददाता। Didiji foundations लगातार कुछ न कुछ समाजसेवा का का कार्य करता ही रहता है।इस क्रम में आज फाउंडेशन की ओर से संस्थापिका समाजसेवी डा. नम्रता आनंद ने बुद्धाकॉलोनी की रहने वाली दिव्यांग छात्रा काजल कुमारी को व्हील चेयर देकर मानवता कीअनूठी मिसाल पेश की। काजल ने भी कृतज्ञता भरी नजरों से डा. नम्रता आनंद को धन्यवाद दिया।
मौके पर डा. नम्रता आनंद ने बताया कि समाजसेवी शिक्षिका गार्गी पाठशाला की नम्रता कुमारी ने उन्हें 15 वर्षीय दिव्यांग छात्रा काजल कुमारी के बारे में बताया था। तब मैं काजल कुमार के परिजनों से मुलाकात की और उसे अपनी दोनों बेटी निरंतरा हर्षा और नियति सौम्या, के हाथों व्हील चेयर, खाद्य सामग्री और पाठ्य सामग्री के लिये कुछ आर्थिक सहायता दी। व्हील चेयर पाकर काजल और उसके परिजनों में खुशी का माहौल था। परिजनों ने डा. नम्रता आनंद को इसके लिये धन्यवाद दिया। डा. नम्रता आनंद ने भी काजल के परिजनों को आश्वासन दिया कि जितनी मदद हो सकती है वह काजल की पढ़ाई में मदद करेंगी। काजल ने भी कहा कि व्हीलचेयर पाकर उसका हौसला बढ़ा है और वह पढ़ाई कर आगे बढ़ने की कोशिश करेगी।

special girl kajal
डा. नम्रता आनंद ने कहा कि आज जरुरी है दिव्यांगों के प्रति दया और सहानुभूति की बजाय सहज मानवीय दृष्टि और रचनात्मक व्यवहार विकसित की जाए। दिव्यांगों को यदि समुचित प्रोत्साहन और मार्गदर्शन मिला तो वे खुद अपनी मंजिल तय कर लेंगे। समाज में कई ऐसे उदाहरण हैं, जिन्होंने अपनी दिव्यांगता को मात दे कर कामयाबी की मंजिल को हासिल किया है। दिव्यांगजनों की सेवा और सहायता करना पूरे समाज की जिम्मेवारी है। ये सभी लोग समाज के ही अंग हैं। इन्हें विशेष रुप से शिक्षित करने की आवश्यकता है। डा. नम्रता आनंद ने इस नेक पहल में शामिल होने के लिये नम्रता कुमारी का शुक्रिया अदा किया है।उन्होंने बताया कि उनकी संस्था की कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके।दिव्यांगों की सेवा के साथ ही यदि उसकी वास्तविक मदद करना चाहते हैं तो उनका आत्मविश्वास बढ़ाये जिससे उनमें जिन्दगी जीने का हौसला बढ़ सके।

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने राज्य की काराओं के लिए 23 एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
शिक्षिका नम्रता कुमारी ने डा. नम्रता आनंद के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि Didiji foundations सामजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है,जो लोग सक्षम हैं, समर्थ हैं, उन्हें हमेशा जरूरमंदों की सेवा करनी चाहिए। दिव्यांगजनों को कभी भी हीन भावना का एहसास नहीं दिलाना चाहिए, लोगों को चाहिए कि हमेशा उनका आत्मविश्वास बढ़ाएं।
इस अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन के संरक्षक प्रेम कुमार, निरंतरा हर्षा, नियति सौम्या, राजकुमार, करिश्मा और काजल कुमारी की मां सुशीला देवी सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।