सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने प्रख्यात कथक नृत्यांगना श्रुति सिन्हा को सम्मानित किया है।श्रुति इंस्टीच्यूट ऑफ परफार्मिग आर्ट की डायरेक...
बिहार

दीदीजी फाउंडेशन ने कथक नृत्यांगना श्रुति सिन्हा को किया सम्मानित

पटना,संवाददाता। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने प्रख्यात कथक नृत्यांगना श्रुति सिन्हा को सम्मानित किया है।
श्रुति इंस्टीच्यूट ऑफ परफार्मिग आर्ट की डायरेक्टर और कथक नृत्यांगना श्रुति सिन्हा एक कार्यक्रम के सिलसिले में राजधानी पटना आयी थी। इस अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका और राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत डा.नम्रता आनंद ने श्रुति सिन्हा ने उन्हें शिष्टाचार मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें –3 दिसम्बर को राजेंद्र प्रसाद के समाधि स्थल पर जीकेसी करेगी दीप प्रज्वलन

इस मुलाकात में डा. नम्रता आनंद ने श्रुति सिन्हा को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं श्रुति सिन्हा ने यह सम्मान मिलने पर डा. नम्रता आनंद का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही कहा कि हम इस सम्मान को पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

गौरतलब है कि स्वर्गीय पंडित मुन्ना लाल शुक्ला (कथक सम्राट स्वर्गीय पंडित बिरजू महाराज के भांजे) की शिष्या, दिल्ली कथक केंद्र से प्रशिक्षित एवं अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगना श्रुति सिन्हा बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं, वह तबला, पखावज, गायन,योग के साथ नई दिल्ली दूरदर्शन की ग्रेडेड कलाकार हैं। वह सिपा कथक की कार्यशाला लेती रहती हैं। सिपा के बच्चों को कथक सिखाने के साथ गंधर्व महाविद्यालय से डिग्री भी प्रदान करती हैं। वह बच्चों में कथक के द्वारा सकारात्मक सोच एवं प्रोत्साहन और नई ऊर्जा का संचार करती रहती हैं। खास बात है कि वह कला क्षेत्र में नए प्रयोग के लिए जानी जाती हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.