सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन मुजफ्फरपुर टीम ने एक स्थानीय  वृद्धाश्रम में कंबल और गर्म कपड़े का वितरण किया। दीदीजी फाउंडेशन मुजफ्फरपुर ...
बिहार

दीदीजी फाउंडेशन मुजफ्फरपुर ने किया वृद्धाश्रम में कंबल और गर्म कपड़े का वितरण

मुजफ्फरपुर,संवाददाता। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन मुजफ्फरपुर टीम ने एक स्थानीय  वृद्धाश्रम में कंबल और गर्म कपड़े का वितरण किया। दीदीजी फाउंडेशन मुजफ्फरपुर की टीम ने वृन्दावन सेवा संस्थान द्वारा संचालित व़द्धावस्था कल्याण केन्द्र (वृ़द्धाश्रम) में वृद्धजनों के बीच कंबल और गर्म कपड़े का वितरण किया। इस कार्यक्रम का संयोजन दीदीजी फाउंडेशन मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष दिव्यांश मेहरोत्रा ने किया।  

 इस अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद, वृन्दावन सेवा संस्थान के सचिव सुनील कुमार, उपाध्यक्ष आनंद भूषण मिश्रा, समाज सेविका डा. सुमन मेहरोत्रा, समाज सेविका रचना मेहरोत्रा समेत कई गणमान्य लोग मौजद थे।

  मौके पर  डा. नम्रता आनंद, डा. सुमन मेहरोत्रा और रचना मेहरोत्रा को वृन्दावन सेवा संस्थान के सचिव सुनील कुमार ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका और समाजसेवी डा. नम्रता आनंद ने कहा कि वृद्धजन हमारे परिवार की शोभा और ज्ञान के भंडार रुपी धरोहर होते हैं। जीवन के विपरीत हालातों में वे हमें अपने जीवन अनुभव का लाभ प्रदान करते हैं। ऐसे में वृद्धजनों की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। हमारी कोशिश रहेगी कि हम निरंतर जरूरमंद लोगों की मदद करें। डा. नम्रता आनंद ने घोषणा की कि वह जल्द ही राजधानी पटना में वृद्धाश्रम खोलने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि देव्यांश मेहरोत्रा सभी की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहते हैं।

     देव्यांश मेहरोत्रा ने कहा,  दीदीजी फाउंडेशन की कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। कोई भी जरूरतमंद बेसहारा ठंड के कारण परेशान हो तो तत्काल उसकी सहायता करें। आज के समय जरूरतमंद की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदो की सहायता करती रहनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- मानव अधिकार रक्षक संस्था ने मनाई अपनी दूसरी वर्षगांठ

    रचना मेहरोत्रा ने कहा, वृद्धों से मिलकर, उनके चेहरे पर आत्म संतुष्टि का भाव देख कर मन प्रसन्न हो गया। यहां रह रहे लोगों को सुकून और सुख मिल रहा है। वृद्ध ईश्वर के रूप हैं, उनमें स्वयं नारायण का वास है। वृद्धजनों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से सभी कष्ट दूर होते हैं। हमसब को यह आशीर्वाद लेते रहना चाहिए।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.