अर्चना सिंह नारी रत्न से सम्मानित। पटना, संवाददाता। अपने मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित करने की परंपरा तो बहुत पुरानी है। लेकिन किसी और के मं...
बिहार

गांधी शिल्प बाजार पहुंचा दीदीजी फाउंडेशन, किया अर्चना सिंह को सम्मानित

अर्चना सिंह नारी रत्न से सम्मानित। पटना, संवाददाता। अपने मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित करने की परंपरा तो बहुत पुरानी है। लेकिन किसी और के मंच पर जाकर उन्हें वहीं उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करना सम्मान को नये रूप में परिभाषित करता है। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने एक ऐसी ही नई परिभाषा गढने की शुरूआत की है। इसी प्रयास में फाउंडेशन की संस्थापिका खुद राजकीय और राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित  डा. नम्रता आनंद पहुंची गांधी शिल्प बाजार और वहां आयोजक संस्था अम्बपाली हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प बहुराज्यीय सहकारी समिति पटना की अध्यक्ष अर्चना सिंह को उन्हीं  के मंच पर नारी रत्न से सम्मानित किया।

Read also –गांधी शिल्प बाजार 2022 : दीदीजी संस्कारशाला के बाल कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया

  सम्मान स्वरूप डा. नम्रता आनंद ने अर्चना सिंह को अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट की। मौके पर डा. नम्रता आनंद ने अर्चना सिंह को महिला सशक्तीकरण की मिसाल बताते हुये कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली महिलायें आज अपने दम पर सामाजिक कुरीतियों को मिटाकर रोज ब रोज नया इतिहास रच रही हैं। इतिहास रच रही हैं। अपने प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा रही हैं। डा. अर्चना सिंह ऐसी ही महिलाओं में से एक हैं। ये दूसरी महिलाओं के लिए भी प्रेरणा श्रोत हैं। डा. नम्रता आनंद ने कहा कि डा. अर्चना को सम्मानित कर दीदी जी फाउंडेशन आज खुद को सम्मानित महसूस कर रहा है।

Get Corona update here

 अर्चना सिंह ने कहा  कि गांधी शिल्प बाजार 2022 का आयोजन हस्तशिल्प कलाकारों को उचित मंच देने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने बताया कि यह बाजार अपनी गुणवत्ता और ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों द्वारा बाजार में स्वयं बिक्री तथा उचित दर पर उपलब्ध उत्पादों के कारण काफी लोकप्रिय हो चला है। बिहार के अलावा, पंजाब, उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश, तामिलनाडु, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, आंध प्रदेश से आये कलाकारों की भागीदारी है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.