सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने 51 पत्रकारों को डॉ सच्चिदानंद सिन्हा परिवर्तन मीडिया सम्मान से सम्मानित किया। यह कार्यक्रम डॉ एसएन सिन्हा की
बिहार

डॉ एसएन सिन्हा जयंती पर 51 पत्रकारों को दीदी जी फाउंडेशन ने किया सम्मानित

पटना, संवाददाता। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने 51 पत्रकारों को डॉ सच्चिदानंद सिन्हा परिवर्तन मीडिया सम्मान से सम्मानित किया। यह कार्यक्रम डॉ एसएन सिन्हा की 150 जयंती पर 10 नवम्बर को आयोजित किया गया था।  

    मौके पर डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की 150 जयंतीके साथ आचार्य बद्रीनाथ वर्मा  की जयंती भी मनी गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद, पदम श्री विमल जैन,  पूर्व न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद,हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा.अनिल सुलभ, डा. प्रो. राजीव रंजन प्रसाद, सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा, डा. सच्चिदानंद सिन्हा जयंती आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, समाजसेवी विनीता कुमारी और आयुषा इमरजेंसी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन के साथ की गयी। इसके बाद डॉ सच्चिदानंद सिन्हा के चित्र पर माल्यापर्ण और पुष्प अर्पित किया गया। साथ ही आगत अतिथियों को फूल-बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अचला श्रीवास्तव कर रही थी।

     दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका सह ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.नम्रता आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि समाज और राष्ट्र को जोड़ने की दिशा में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुये 51 पत्रकारों को डॉ सच्चिदानंद सिन्हा परिवर्तन मीडिया सम्मान से सम्मानित किया गया है। फाउंडेशन की कोशिश होगी कि इस सम्मान समारोह को निरंतरता देते हुए प्रत्येक वर्ष इसका आयोजन करता रहे।

इसे भी पढें –स्कॉटलैंड से सम्मानित होकर लौटीं ममता मेहरोत्रा

   मौके पर जदयू राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि समाज को जागरूक करने में पत्रकारों की बेहद अहम भूमिका है। डॉ एसएन सिन्हा भारत की संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष थे। डा. अनिल सुलभ ने कहा कि पत्रकार से समाज का आईना दिखाने का काम करते हैं। पदमश्री विमल जैन ने कहा कि पत्रकार समाज में जागरूकता फैलाने का काम करते हैं।उनके प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए।

   सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार को बंगाल से पृथक राज्य के रूप में स्थापित करने वाले लोगों में डॉ सच्चिदानंद सिन्हा का नाम सबसे प्रमुख है। सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश का सौभाग्य है कि संविधान सभा के पहले कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में डा.सच्चिदानंद सिन्हा को ही चुना गया।  इस अवसर पर पार्श्वायक दिवाकर कुमार वर्मा एवं नीतु नवगीत ने अपने गायन से लोगों का दिल जीत लिया। वहीं दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला के बच्चों ने लाजवाब प्रस्तुति देकर समां बांधा।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

  सम्मानित पत्रकारों में कमल नयन श्रीवास्तव, प्रमोद दत्त, मुकेश महान, सुधीर मधुकर, प्रभात वर्मा, मोहन कुमार, नरेश प्रसाद कर्ण, नीता सिन्हा, मुरली मनोहर श्रीवास्तव, अमरेश श्रीवास्तव, रवीन्द्र कुमार, प्रेम कुमार, रंजीत प्रसाद सिन्हा, अश्विनी कुमार राय, आकाश कुमार, सोनिया सिंह, कुंदन कुमार, अमित वर्मा,सोनु निगम, अंकित पीयूष, अनूप कुमार सिंह, मुकेश सिंह जैतेश, परवेज आलम, सुमित यादव, चेतन थिरानी, पूजा गुप्ता, हर्षित सिन्हा, अनन्या झा, बसंत सिन्हा,मयंक शर्मा, शांतनु सिंह, रजनीश रंजन, जितेन्द्र राज, एहेश्ययाम अहमद, आशुतोष ब्रजेश, शंभू कांत सिन्हा, सुनैना सिंह,आरती कुमारी,नीलकमल पंकज श्रीवास्तव,त्रिलोकी नाथ प्रसाद, चंद्रकांत मिश्रा, ओम प्रकाश, सूरज कुमार, आशीष गौरव, राजीव श्रीवास्तव, मनीष कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिन्हा, धीरेन्द्र गुप्ता शामिल हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.