दीदीजी का सावन महोत्सव । सावन को आने दो तुझे गीतों मे ढालूंगा...। जी हां,सावन की प्रतीक्षा तो सब को रहती ही है। ...और दीदीजी का सावन महोत्...
बिहार

दीदीजी का सावन महोत्सव , हरे परिधानों में पहुंची महिलाओं ने उठाया लुत्फ़

सावन हरियाली और नवजीवन का प्रतिक है। पकृति में परिवर्तण का समय है:राजीव रंजन प्रसाद।

साजन के बिना सावन कुछ अधूरा सा लगता हैः डा. नम्रता आनंद

खगौल(पटना), संवाददाता।दीदीजी का सावन महोत्सव। सावन को आने दो तुझे गीतों मे ढालूंगा…। जी हां,सावन की प्रतीक्षा तो सब को रहती ही है। …और दीदीजी का सावन महोत्सव तो वैसे भी हर वर्ष सब को इंतजार कराता रहता है। इसबार सामाजिक संस्था दीदीजी फाउंडेशन खगौल के सामुदायिक भवन में अपने वार्षिक आयोजन सावन महोत्सव आयोजित किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद, पद्मश्री विमल जैन,नगर परिषद खगौल के अध्यक्ष सुजीत कुमार, फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बाद में विशिष्ट अतिथि जीएसटी कमीशनर समीर परिमल और प्रसिद्ध सर्जन डा. सुशील कुमार सिंह भी आए और प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

मौके पर उद्घाटनकर्ता राजीव रंजन ने कहा कि सावन हरियाली और नवजीवन का प्रतिक है। पकृति में परिवर्तण का समय है। हम सबको को इसके महत्व को समझना चाहिए।पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए इस माह में पेड़ पौधे लगा कर इसका स्वागत करना चाहिए।

दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा फाउंडेशन प्रति वर्ष सावन महोत्सव या सावन मिलन समारोह का आयोजन करता रहा है। यह हम महिलाओं के लिए अवसर होता है कि घरेलु और दफ्तर के कामकाज की चिंता से परे सकुन के दो पल आपस में मिल कर बिताएं। उन्होंने कहा कि सावन महोत्सव में कपल्स को शामिल होना चाहिए क्योंकि साजन के बिना सावन कुछ अधूरा सा लगता है।

कार्यक्रम का संचालन अजय अमबष्ठा और पल्लवी कर रही थी। कार्यक्रम की शुरुआत राधाकृष्ण नृत्य से हुआ। दीदीजी फाउंडेशन के कलाकारों ने अपनी पहली प्रस्तुति राधाकृष्ण नृत्य से ही भक्ति और प्रेम का माहौल बना दिया। फिर हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने सावन पर आधारित गानें प्रस्तुत कर प्रेम फुहारों की वर्षा करते रहे। सावन की हरियाली,कोमल कपोलें, बादल, मेघ, रिमझिम फुहारें और सावन में सजना का प्यार सब कुछ का एहसास कलाकारों ने अपने गीत संगीत की प्रस्तुति से प्रेक्षागृह में बैठे दर्शकों को करा दिया।

प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में दिवाकार वर्मा, कुंदन तिवारी, रत्ना गांगुली सुप्रिया सिन्हा,राकेश कुमार,मेघाश्री अंजु,निलोफऱ शवनम,नंदिता चक्रवर्ती, प्रवीण बादल,कुमार संभव,संजय राज,प्रिया भारती, कुमार पंकज, आनंद सिन्हा,आयुष पापिया गांगुली खत्री,तनु गांगुली,स्मिता राय,अश्वनी सिन्हा आदि प्रमुख रहे।

इसे भी पढ़े-गोलू गोल्ड का भक्तिमय सावन स्पेशल गाना “बोलो बम बम” हुआ रिलीज

देर शाम चले दीदीजी का सावन महोत्सव में सावन क्वीन का ताज भी वहां उपस्थित महिलाओं को पहनाया गया। रत्ना गांगुली,पापिया गांगुली और तनु गांगुली को सावन क्वीन का ताज इस महोत्सव में पहनाया गया।

साथ ही कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को हर्षा म्यूजिकल ग्रुप और दीदीजी फाउंदेशन द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदू प्रिंस,नेहा परवीन, निरंतरा हर्षा रंजना कुमारी और रंजीत ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

2 Replies to “दीदीजी का सावन महोत्सव , हरे परिधानों में पहुंची महिलाओं ने उठाया लुत्फ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *