औरंगाबाद में कायस्थ चौपाल का हुआ आयोजन। कायस्थों के सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए संकल्पित विश्वस्तरीय संगठन ग्लोबल कायस...
बिहार

कायस्थ चौपाल में गांव के कायस्थों को जीकेसी से जोड़ने पर चर्चा

औरंगाबाद,संवाददाता। औरंगाबाद में कायस्थ चौपाल का हुआ आयोजन। कायस्थों के सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए संकल्पित विश्वस्तरीय संगठन ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की औरंगाबाद जिला इकाई ने औरंगाबाद चित्रगुप्त सभागार में कायस्थ चौपाल का आयोजन किया। जीकेसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में यह कायस्थ चौपाल का आयोजन किया गया।

  इस अवसर पर जीकेसी बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद, जीकेसी मीडिया-कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार-झारखंड के सह प्रभारी प्रेम कुमार विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मौजूद थे। चौपाल में सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक उन्नति के लिए कायस्थ समाज के लोगों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

 इस अवसर पर कमल किशोर ने कहा कि (जीकेसी) प्रदेश भर में कायस्थों के सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक प्रगति के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाएगी और संगठन को जिला शहर से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूत कर राजनीति में भी अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को ग्रास रूट लेवल पर मजबूत किया जाना चाहिये। गांव-गिराव में भी जो हमारे कायस्थ परिवार के लोग हैं, उन्हें जीकेसी के साथ जोड़े जाने की जरूरत है।

Read also- पर्यावरण लेडी डा. नम्रता आनंद को मिला नवबिहार टाइम्स अवार्ड

   डा: नम्रता आनंद ने कहा कि पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कायस्थ समाज की अपनी एक अलग पहचान है। ये कहीं भी कभी भी अपनी अलग छाप छोड़ते हैं। कायस्थ समाज एक बुद्धिजीवी वर्ग है, जो हमेशा समाज को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करता हैं। उन्होंने कहा बहुत कम समय में हमारे संगठन का विस्तार ग्लोबली हुआ है। इस मंच के जरिये बहुत सारे सिम्पोजियम, वेबिनार एवं परामर्श के सत्र आयोजित किये गए हैं। जैसा कि संगठन के सात मूलाधार सेवा, सहयोग, संप्रेषण, सरलता, समन्वय, सकारात्मकता, संवेदनशीलता हैं और उसी को ध्यान में रखते हुए जितने भी पदाधिकारी हैं वह ज़मीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं।  

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 कायस्थ चौपाल में शामिल जीकेसी के पदाधिारियों ने ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन के नेतृत्व में कायस्थ समाज के सर्वांगीण विकास और उत्थान के लिये उनकी हर संभव सहायता करने का संकल्प लिया।     इससे पूर्व जीकेसी ने नवबिहार टाइम्स के 33 वां स्थापना दिवस पर संपादक कमल किशोर और जीकेसी की राष्टीय सचिव प्रिया मल्लिक को फूल-बुके देकर सम्मानित किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.