डा. राजेंद्र प्रसाद पर हुई विस्तार से चर्चा । ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कायस्थ समाज की वि...
बिहार

जीकेसी व्याख्यानमाला श्रृंखला के तहत जहानाबाद में डा. राजेंद्र प्रसाद पर हुई चर्चा  

साथ में पौधरोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस । जहानाबाद,संवाददाता। डा. राजेंद्र प्रसाद पर हुई विस्तार से चर्चा । ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कायस्थ समाज की विभूतियों पर आधारित स्थानीय राजेंद्र जिला पुस्तकालय में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं जहानाबाद के शिक्षाविद प्रो. डॉ सिद्धनाथ प्रसाद पर व्याख्यानमाला आयोजित किया।

    इस व्यख्यान माला में जीकेसी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। सर्व प्रथम सभी आगन्तुको ने स्थानीय ठाकुरबाड़ी स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में श्री चित्रगुप्त जी महाराज का आरती  करके प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद राजेन्द्र पुस्तकालय में सभी आगन्तुक पदाधिकारियो को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सम्मान किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष बिंदुभूषण सिन्हा के अध्यक्षीय भाषण से हुआ। फिर कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कायस्थ विभूतियों के जीवनी पर प्रकाश डाला।

 राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राजेंद्र बाबू उच्च गुणवत्ता के व्यक्तित्व होने के बावजूद दयालु एवं मिलनसार तो थे ही साथ ही सादगी के मिशाल भी थे। उनकी व्यक्तित्व पर पर जितनी भी चर्चा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई और स्वतंत्रता के बाद भी राजेंद्र प्रसाद की भूमिका अग्रणी रही है।  

 प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने व्याख्यानमाला को संबोधित करते हुए कहा कि राजेंद्र प्रसाद एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन पर पूरे देश को गर्व है। लेकिन हमें इसबात का भी नाज है कि वो हमारे समाज से हैं।  उन्होंने कहा कि जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागनी रंजन का सपना है कि हमारे समाज की महिलाओं एवं युवाओ का भागीदारी बढ़े और वह और सशक्त हों, जिससे वे अपने पैरों पर खड़ा हो सके, और इसके लिए वह काफी सक्रिय हैं।, मैं बहुत जल्द जहानाबाद में इनके साथ बैठक करने वाली हूं। वही जिलाध्यक्ष बिंदूभूषण सिन्हा, एवं रितेश सिन्हा, राखी वर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो डॉ सिद्धनाथ प्रसाद एवं डॉ राजेंद्र प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन दोनों का जीवन हमारे संघ समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

Read also- विश्‍व पर्यावरण दिवस पर नई दिल्ली में हुआ देश के अमर सपूतों की स्मृति में वृक्षारोपन : अभय सिन्‍हा  

   राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार के प्रभारी दीपक कुमार अभिषेक ने कहा,स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नेताओं में एक थे, जिन्होंने भारत की भूमि से ब्रिटिश हुकूमत को खदेड़ने में अहम भूमिका निभाई। शानदार शख्सियत वाले डॉ. प्रसाद बेहद प्रतिभाशाली, विद्वान, ओजस्वी वक्ता, अच्छे लेखक और निर्भीक नेता थे।

    इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संजय सिन्हा, संगठन मंत्री बलिराम जी, मीडिया प्रकोष्ठ के महासचिव सह प्रवता मुकेश महान, सहित राजेश सिन्हा संजू, नीलेश रंजन, दिवाकर कुमार वर्मा, कुमार आर्यन, पीयूष श्रीवास्तव, प्रसून श्रीवास्तव, शैलेश कुमार, संतोष श्रीवास्तव, श्री चित्रगुप्त सेवा संघ के महासचिव रमेश कुमार सिन्हा, राखी वर्मा, विनीता सिन्हा, मनोज कुमार वर्मा, सुबोध कुमार अंबर, दिलीप सिन्हा, दिनानाथ सिन्हा, ओम प्रकाश सिन्हा, देवांशु सिन्हा,ऋषि, आयास श्रीवास्तव, उमेश कुमार कर्ण सिन्हा,चंदन भास्कर, सीएम सहाय, राजभूषण सिन्हा, अंजनी सिन्हा, ओम प्रकाश सिन्हा, के अलावे सैकड़ों कायस्थ उपस्थित थे।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

  धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता रितेश सिन्हा ने किया। इसके बाद विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी आगन्तुको एवं स्थानीय चित्रांश बंधु ने वरीय पत्रकार सह समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव के आवास पर बृक्षारोपण कार्यक्रम किया, जहाँ सभी ने दर्जनों फलदार बृक्ष लगाया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.