राजधानी पटना के कमला नेहरू नगर स्थित माता रानी मंदिर परिसर में 300 से अधिक लोगों के बीच प्रसाद का वितरण शुक्रवार को किया गया। प्रसाद के रू...
बिहार

कमला नेहरू नगर के माता रानी मंदिर परिसर में 300 लोगों के बीच प्रसाद का वितरण

पटना, संवाददाता। राजधानी पटना के कमला नेहरू नगर स्थित माता रानी मंदिर परिसर में 300 से अधिक लोगों के बीच प्रसाद का वितरण शुक्रवार को किया गया। प्रसाद के रूप में पुरी और खीर बांटा गया। खास बात है कि यह कार्यक्रम साप्ताहिक और प्रति शुक्रवार को आयोजित किया जाना तय हुआ है।

Read also- राजापाकड़ में मनाई गई बाबू कुंवर सिंह जयंती  

  प्रसाद का वितरण के पहले माता रानी के मंदिर में पुजारी ने विधिवत मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। आरती के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद के रूप में 300 से अधिक लोगों के बीच पुड़ी और खीर का बांटे गए। भक्त मंदिर परिसर में मैया की जयकारे लगाते रहे और सुख समृद्धि के लिए माता रानी से आशीर्वाद लिया।

Get Corona update here

 प्रसाद वितरण में समाजसेवी सुमित कुमार गोस्वामी (व्यवस्थापक), दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका और समाजसेवी डा. नम्रता आनंद, फाउंडेशन के संरक्षक प्रेम कुमार, श्याम सेवा समिति ट्रस्ट् द्वारा संचालित श्याम की रसोई के संस्थापक चेतन थिरानी, मदन लाल गोस्वमी, सरोज गोस्वमी, प्रीति सिन्हा, नीता मोटानी, डा. शशि भूषण प्रसाद, मीना अग्रवाल ने सहयोग दिया। सुमित कुमार गोस्वमी ने बताया कि हर शुक्रवार को लोगों के बीच इसी तरह पुरी और खीर प्रसाद के रुप में वितरण किया जायेगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.