आश्रय चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित वृद्धाश्रम आश्रय ओल्ड एज होम में जाने माने स्पैनिश गिटारिस्ट प्रवीण कुमार बादल की बड़ी सुपुत्री सुरभि ...
बिहार

आश्रय ओल्ड एज होम में वृद्धजनों के बीच शॉल एवं खाद्य सामग्री का वितरण

पटना, संवाददाता। आश्रय चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित वृद्धाश्रम आश्रय ओल्ड एज होम में जाने माने स्पैनिश गिटारिस्ट प्रवीण कुमार बादल की बड़ी सुपुत्री सुरभि सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर वृद्धजनों के बीच शॉल और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन सुपुत्र प्रवीण कुमार बादल और दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका-समाजसेवी डॉ. नम्रता आनंद ने किया था। इस दौरान वृद्धजनों के बीच शॉल और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा, सभी व्यक्ति को एक न एक दिन वृद्ध होना है। ऐसे में घर एवं समाज में वृद्ध लोगों के सम्मान में कोई कोर कसर नहीं बरतनी चाहिए। वृद्धजनों का सम्मान एवं सेवा करना, ईश्वर की सेवा करने के समान है। बुजुर्ग कठिन परिस्थितियों में हमारा मार्गदर्शन करते हैं। हमें रास्ता दिखाते हैं, बुजुर्ग ही हमें अच्छे संस्कार देते हैं, हर तरह से हमारी मदद करते हैं। यदि हम वृद्धों की सेवा नहीं करते हैं तो ईश्वर हमसे बिल्कुल भी प्रसन्न नहीं होता। वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्ध माता-पिताओं को हमारी, हमसब की ज़रूरत है, इसलिए हमें भी उनके प्रति अपना दायित्वों को निभाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें –जूनियर किड्स फैशन रनवे 2023 सीजन 4 का ग्रैंड फिनाले संपन्न
प्रवीण कुमार बादल ने कहा कि हम सभी का परम कर्तव्य है कि हम बुजुर्गों को पूरा मान सम्मान दें और उनके प्रति अपने हर एक कर्तव्य को निभाएं तभी हम जीवन को सही ढंग से जी सकते हैं और जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। वृद्धों की सेवा ही ईश्वर की सेवा होती है। वरिष्ठजन घर की धरोहर हैं, वे हमारे संरक्षक एवं मार्गदर्शक हैं। वो हमारे लिए अनुभवों का ख़ज़ाना हैं। वृद्धजनों का हमें सम्मान करना चाहिए तथा उनके जीवन अनुभवों से युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए।

Read also- बिहार जाति आधारित गणना की रिपोर्ट पर चर्चा के लिये 9 दलों की बैठक
इस अवसर पर आश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गांधी, प्रवीण कुमार बादल के बड़े भाई रवीश कुमार, भाभी शिवानी सिन्हा, पत्नी निधि सिन्हा, भतीजी सिल्की सिन्हा, पुत्री, श्रृष्टि सिन्हा, भतीजा आयुष राज, पीयूष राज, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर मधुकर, चदू प्रिंस, समेत कई लोग मौजूद थे। मौके पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर राकेश कुमार गांधी ने बताया कि आश्रय ओल्ड एज होम में 25 बुजुर्ग महिला तथा पुरुषों की सेवा की जा रही है। उनकी देख रेख बहुत ही अच्छे तरीके से सेवा की जा रही है। इस नेक पहल के लिये समाज के हर वर्ग के लोगों का सर्पोट मिल रहा है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *